Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता ने कहा, अलग बुंदेलखंड हमारी मांग नहीं, हमारा अधिकार..

अजीत गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष।

समरनीति न्यूज, बांदाः भले ही अभी अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग की आवाज बुलंद हो रही है, लेकिन भाजपा नेता और भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अजित कुमार इसे लोगों का अधिकार बताते हैं। उनका कहना है कि यह हमारी मांग नहीं, बल्कि हमारा अधिकार है और सरकार को हमें हमारा अधिकार देना ही चाहिए। अलग बुंदेलखंड की मांग को लेकर उन्होंने एक पत्र भी तैयार किया है, जिसे सरकार को सौंपा जाएगा। कहा कि इस मांग को लेकर हमने पिछले दिनों बांदा में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया था और आगे भी पहल करते रहेंगे।

समरनीति न्यूज से बात करते हुए कहा.. 

अजित कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड का अस्तीत्व दशकों पुराना है। समरनीति न्यूज के साथ खास बातचीत के दौरान वर्ष 1950 से बुंदेलखंड अलग राज्य का अस्तीत्व रहा है। इसके अलग मुख्यमंत्री  भी रह चुके हैं। कामता प्रसाद बुंदेलखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन बाद में कुछ अलग राज्य बने तो बुंदेलखंड के अस्तीत्व को खत्म कर दिया गया, जो यहां रहने वाले लोगों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि अलग बुंदेलखंड के लिए यूपी सरकार ने पहले ही प्रस्ताव भेज दिया है।

जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी ले जाएंगे मामला  

कहा कि अब हम पूर्व मंत्री बादशाह सिंह के नेतृत्व में अलग बुंदेलखंड की मुहीम को आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि यहां के लोगों को उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि  बुंदेलखंड राज्य बनने के बाद यहां के लोगों की अपनी सरकार और अपना प्रशासन होगा और सारी सुविधाएं भी मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने इसे लेकर राजनीति भी की और अपना उल्लू सीधा हो जाने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया, लेकिन अब हम राजनीति नहीं होने देंगे और जरूरत पड़ने पर मामले को लेकर कोर्ट भी जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः महिला सिपाही दे बैठी लॅाकअप में बंद हिस्ट्रीशीटर को दिल, दोस्ती के बाद शादी ने उड़ाए अधिकारियों के होश..

ये भी पढ़ेंः भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने स्वतंत्र देव सिंह, जानिए इनके बारे में खास बातें..