समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड से एक बेहद चौंकाने वाली दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। उन्होंने अपने घर में सुसाइड की है। हालांकि, अभी उनकी सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। बताते हैं कि पुलिस उनके घर पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि सुशांत के नौकर ने पुलिस को घटना की जानकारी फोन करके दी है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिकतौर पर मामला डिप्रेशन में सुसाइड का लग रहा है।
डिप्रेशन को माना जा रहा है आत्महत्या की वजह
बताया जाता है कि बांद्रा स्थित अपने किराए के घर में उन्होंने आत्महत्या कर ली है। कहा जा रहा है कि उन्होंने हरे रंग के कपड़े का फंदा बनाया है। कहा जा रहा है कि साढ़े 4 लाख रुपए किराए के मकान में सुशांत सिंह अपने परिवार से दूर दो नौकर और एक कुक के साथ रहते थे। पुलिस को उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन उनके सुसाइड की वजह डिप्रेशन में होना माना जा रहा है।
सुशांत के मामा ने न्यायिक जांच की मांग की
हालांकि, उनके मामा ने उनकी हत्या की बात कहते हुए कहा है कि सुशांत दिलेर व्यक्ति थे और वह किसी कीमत पर सुसाइड नहीं कर सकते हैं। उन्होंने सुशांत की मौत की न्यायिक जांच की मांग भी की है। वहीं सोशल मीडिया से लेकर हर ओर सुशांत को श्रद्धांजलि देने का दौर जारी है।
शव को एंबुलेंस से हाॅस्पिटल लेकर जाया गया
उनके शव को बाद में एंबुलेंस से डा. आरएन कपूर म्यूनिसिपल जनरल हास्पिटल ले जाया गया है। इस मौके पर पुलिस कर्मी भी वहां मौजूद रहे। महज 34 साल की उम्र में दुनिया को छोड़ जाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह पटना में अधिकारी में हैं। बेटे के निधन से उनकी हालत काफी खराब है। वह बेहोश हो रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन
बताते हैं कि कुछ दिन पहले इसी महीने 8 जून को सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने भी मुंबई में 12वीं मंजिल से कूदकर जान दी थी। हालांकि, उस घटना का आज की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया के रहने वाले सुशांत का ननिहाल खगड़िया के बोरने गांव में है। उनका बचपन पटना के राजीव नगर में बीता है। वहां के लोग भी सदमें में हैं।
ये भी पढ़ेंः पुलिस हिरासत में बाहुबली की एक्ट्रेस राम्या कृष्णन, कार में मिलीं 100 से ज्यादा शराब की बोतलें