Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

योगी सरकार में 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समेत 18 नए चेहरे शामिल, बुंदेलखंड से भी मंत्री..

समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार को यूपी की लगभग ढाई साल पुरानी योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार पूरा हो गया। राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान 6 कैबिनेट मंत्रियों, 6 राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) तथा 11 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें चार मंत्री ऐसे हैं जिनका ओहदा बढ़ाते हुए उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एक राज्यमंत्री को स्वतंत्र प्रभार देते हुए उनका भी ओहदा बढ़ा दिया गया है। वहीं 18 नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। बाद में राज्यपान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के पैर छूए। इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगे।

ये बने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री 

  1. डॉ. महेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
  2. भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
  3. सुरेश राणा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
  4. अनिल राजभर ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
  5. रामनरेश अग्निहोत्री ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
  6. कमलरानी वरुण ने ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

ये बने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार 

  1. कपिलदेव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।
  2. नीलकंठ तिवारी ने स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री की शपथ ली।
  3. श्रीराम चौहान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।
  4. रविंद्र जायसवाल सतीश द्विवेदी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।
  5. सतीश द्विवेदी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।
  6. अशोक कटारिया राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। 

इनको बनाया गया राज्यमंत्री  

  1. चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  2. आनंदस्वरूप शुक्ला ने राज्यमंत्री की शपथ ली।
  3. विजय कश्यप ने राज्यमंत्री की शपथ ली।
  4. गिरिराज सिंह धर्मेश ने राज्यमंत्री की शपथ ली।
  5. अनिल शर्मा ने राज्यमंत्री की शपथ ली।
  6. महेश गुप्ता ने राज्यमंत्री की शपथ ली।
  7. लाखन सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री की शपथ ली।
  8. नीलिमा कटियार ने राज्यमंत्री की शपथ ली।
  9. चौधरी उदयभान सिंह ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  10. रमाशंकर पटेल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  11. अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

ये भी पढ़ेंः वैट पर सरकार के यू टर्न से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई की आग में घी का काम..

ये भी पढ़ेंः ओवरलोडिंग रोकने में विफल बांदा प्रशासन को आइना दिखा गईं खनिज निदेशक रोशन जैकब, सैकड़ों ओवरलोड ट्रक सीज-सरकार को 90 लाख मुनाफा