Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा जेल में बंद कैंसर पीड़ित की मौत, हमीरपुर था घर

Cancer prisoner dead in Banda jail
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः हमीरपुर जिले के सरगांव निवासी राघवेंद्र सिंह (43) पुत्र गीरेंद्र सिंह हत्या और गैंगेस्टर के मामले में बांदा जेल में निरुद्ध थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। बताते हैं कि रविवार रात उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। बंदी रक्षकों ने देखा तो जेल प्रशासन को खबर दी। वहां से उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया।

हत्या और गैंगस्टर का था आरोप

जेल अधीक्षक का कहना है कि मृतक हत्या और गैंगेस्टर के आरोपी थे। 2 अक्टूबर 2019 को हमीरपुर जेल से बांदा ट्रांसफर किया गया था। उनको कैंसर था। कानपुर के जेके अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना परिजनोंको दे दी गई है। बताते हैं कानूनी कार्यवाही को पूरा करके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताते हैं कैंसर की वजह से बंदी को अक्सर कानपुर इलाज को ले जाया जाता था। इसी को देखते हुए उनको हमीरपुर जेल से बांदा जेल शिफ्ट कर दिया गया था। इसी के बाद से वह बांदा में बंद थे। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः CM योगी का फैसला, जेलों से छूटेंगे 11 हजार बंदी