Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में आंधी-तूफान से 22 की मौत, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

Catastrophe in UP - 22 killed, Chief Minister Yogi grieves

समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट के बीच रविवार शाम को आए आंधी-तूफान में प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। राजधानी लखनऊ से लेकर पश्चिमी यूपी, मध्य क्षेत्र तक अचानक मौसम इतनी तेजी के साथ खराब हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। आंधी-बारिश और वज्रपात ने प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर तबाही मचाई। धूल भरी आंधी से बड़े विशाल पेड़ उखड़ गए। इस दौरान आंधी में हादसों से प्रदेश में कुल 22 लोगों की मौत की सूचना मिली है। वहीं फसलों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है। साथ ही शहरों में काफी कुछ अव्यवस्थित हो गया है। आंधी के साथ ही कई शहरों में अंधेरे छा गया।

मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताया

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राकृतिक आपदा पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की है। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। बताया जाता है कि मध्य उत्तर प्रदेश के साथ ही बुंदेलखंड और पश्चिम यूपी में मौसम बिगड़ने से हुए हादसों में कुल 22 लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ेः फिरोजाबादः सिपाही की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या, फिर एक काॅल से मचा हड़कंप..

बताते हैं कि लखनऊ में 1, बाराबंकी और हरदोई के साथ ही सीतापुर में भी 2-2 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह अन्य जगहों पर भी लोगों की जान गई है। बताया जा रहा है कि आंधी से कानपुर, लखनऊ, सीतापुर और लखीमपुर में कई जगह पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है। टिनशेड, छप्पर और विद्युत पोल धराशाई हो गए। इससे फसलों को भी नुकसान हुआ है। हालांकि, मृतकों की संख्या का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः WWE महिला रेसलर का बड़ा निजी खुलासा, इस वजह से कई साल डिप्रेशन में गुजारे..