Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

मुख्यमंत्री योगी ने बांटे विभाग, नकारा साबित हो रहे मंत्रियों को किया किनारे, तो कर्मठों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार के मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 37 विभाग अपने पास रखे हैं जबकि बाकी विभागों को मंत्रियों के बीच बांट दिया है। बताते चलें कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। अब मंत्रियों को विभाग बांटे गए हैं। खास बात यह है कि विभागों के बंटवारे में कुछ नकारा साबित हो रहे मंत्रियों से उनके विभाग छीन लिए गए हैं, वहीं कुछ मंत्रियों का शानदार प्रदर्शन देखते हुए उनको महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं।

केंद्र की तर्ज पर बना जल शक्ति विभाग 

बताते चलें कि मंत्रिमंडल विस्तार में 18 नए मंत्री भी शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही राज्यपाल आनंदी बेन ने भी मंत्रियों के बीच बंटे विभागों को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि केंद्र की तर्ज पर बने जल शक्ति विभाग का गठन हुआ है। इसमें सिंचाई और जल संबंधित सभी विभाग शामिल रहेंगे। इन महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मंत्री डा महेंद्र सिंह को सौंपी गई हैं।

ये विभाग रहेंगे मुख्यमंत्री के पास 

भूतत्व एवं खनिजकर्म, कारागार, प्रोटोकाल, गृह, सचिवालय प्रशासन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, सामान्य प्रशासन, गोपन, सतर्कता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, राष्ट्रीय एकीकरण, कार्यक्रम, कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, वाह्य सहायतित, परियोजना, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, अभाव, लोक सेवा प्रबंधन, बाट माप विभाग, सहायता एवं पुनर्वास, आवास एवं शहरी नियोजन।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य – लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, सार्वजनिक उद्यम, मनोरंजन कर।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा – उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, इलेक्ट्रानिक्स, विज्ञान व प्रौद्योगिकी तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग।

कैबिनेट मंत्री और उनको मिले विभागों के नाम

  1. ब्रजेश पाठक : विधायी, न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा।
  2. सतीश महाना : औद्योगिक विकास।
  3. सूर्यप्रताप शाही : कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान।
  4. स्वामी प्रसाद मौर्य : श्रम, सेवायोजन, समन्वय।
  5. सुरेश कुमार खन्ना : वित्त, संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग।
  6. रमापति शास्त्री : समाज कल्याण व अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण।
  7. दारा सिंह चौहान : वन, पर्यावरण व जंतु उद्यान।
  8. लक्ष्मी नारायण चौधरी : पशुधन, मत्स्य व दुग्ध विकास।
  9. जय प्रताप सिंह : चिकित्सा व स्वास्थ्य परिवार कल्याण, मातृ एवं शिक्षा कल्याण।
  10. श्रीकांत शर्मा : ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत।
  11. चेतन चौहान : सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा।
  12. सिद्धार्थ नाथ सिंह : खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग, एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआइ, निवेश प्रोत्साहन।
  13. राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह : ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास।
  14. आशुतोष टंडन : नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।
  15. मुकुट बिहारी वर्मा : सहकारिता।
  16. डॉ. महेंद्र सिंह : जल शक्ति।
  17. नंदगोपाल गुप्ता नंदी : नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज।
  18. भूपेंद्र सिंह : पंचायती राज।
  19. सुरेश राणा : गन्ना विकास, चीनी मिलें।
  20. राम नरेश अग्निहोत्री : आबकारी, मद्यनिषेध।
  21. अनिल राजभर : पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण।
  22. कमल रानी वरुण : प्राविधिक शिक्षा।

ये हैं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और उनके विभाग 

  1. स्वाती सिंह : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार।
  2. डॉ. धर्म सिंह सैनी : आयुष, मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
  3. उपेंद्र तिवारी : खेल, युवा कल्याण। पंचायती राज मंत्री से सम्बद्ध।
  4. कपिल देव अग्रवाल : व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास।
  5. नीलकंठ तिवारी : पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य। मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
  6. अशोक कटारिया : परिवहन। संसदीय कार्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
  7. सतीश द्विवेदी : बेसिक शिक्षा।
  8. रविंद्र जायसवाल : स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन।
  9. श्रीराम चौहान : उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात।

ये हैं राज्य मंत्री और उनके विभाग 

  1. जयप्रकाश निषाद : पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास।
  2. गुलाब देवी : माध्यमिक शिक्षा।
  3. अतुल गर्ग : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।
  4. जयकुमार सिंह जैकी : मुख्यमंत्री से सम्बद्ध।
  5. मोहसिन रजा : अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री।
  6. रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह : मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
  7. बलदेव औलख : जल शक्ति।
  8. गिरीश चंद्र यादव : मुख्यमंत्री से सम्बद्ध।
  9. संदीप सिंह : वित्त व चिकित्सा शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा।
  10. मनोहर लाल मन्नू कोरी : श्रम एवं सेवायोजन।
  11. अनिल शर्मा : वन एवं पर्यावरण तथा जंतु उद्यान।
  12. सुरेश पासी : गन्ना विकास एवं चीनी मिलें।
  13. आनंद स्वरूप शुक्ला : संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास।
  14. महेश गुप्ता : नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।
  15. डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।
  16. विजय कश्यप : मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
  17. नीलिमा कटियार : उच्च शिक्षा तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी।
  18. लाखन सिंह राजपूत : कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।
  19. चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय : लोकनिर्माण।
  20. उदयभान सिंह : एमएसएमई, खादी व ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग व निर्यात प्रोत्साहन।
  21. अजित सिंह पाल : इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी।
  22. रमाशंकर सिंह पटेल : ऊर्जा, अतिरिक्त उर्जा स्रोत।

ये भी पढ़ेंः योगी सरकार में 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समेत 18 नए चेहरे शामिल, बुंदेलखंड से भी मंत्री..

ये भी पढ़ेंः वैट पर सरकार के यू टर्न से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई की आग में घी का काम..