Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

सीएम योगी बोले, उपद्रवियों की संपत्ति नीलाम कर करेंगे नुकसान की भरपाई

CM Yogi Cabinet Meeting

समरनीति न्यूज, लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध की आड़ में उपद्रव करने वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। सभी उपद्रवी सीसीटीवी फुटैज में कैद हो चुके हैं और उनको चिह्रित किया जा रहा है। कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्ति नीलाम करके सरकार नुकसान की भरपाई की जाएगी। बताते चलें कि इस हिंसा पर मुख्यमंत्री योगी खासे नाराज हैं। मुख्यमंत्री योगी हिंसा में विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। कहा कि विपक्ष भ्रांतियां फैलाकर बवाल भड़का रहा है। विपक्षी दलों की भूमिका ठीक नहीं है।

सीसीटीवी फुटैज में कैद हुए उपद्रवी

सीएम योगी ने कहा है कि उपद्रवियों के साथ पूरी सख्ती के साथ निपटा जाएगा। कहा कि प्रदर्शन के नाम पर हिंसा को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कहा कि वह खुद स्थिति पर नजर रख रहे हैं। सीएम योगी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये भी पूरे दिन प्रदेश के हालात पर नजर रखी। सीएम योगी ने लोकभवन में अफसरों के साथ बैठक भी की। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

ये भी पढ़ेंः सपा सांसद पर मुकदमा, इन जिलों में इंटरनेट बंद, वीडियोग्राफी में होगा पोस्टमार्टम

सीएम ने कहा है कि लखनऊ और संभल में दंगा कर रहे लोग सीसीटीवी फुटैज में कैद हुए हैं। पथराव और आगजनी करने वाले लोगों को देखा जा सकता है। कहा कि सभी ने सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। इन सभी की पहचान करके इनकी संपत्ति को नीलाम करके नुकसान की भरपाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा विपक्षी दलों की शह पर उपद्रव हुआ है। कहा कि विपक्षी दल उपद्रव करा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-संभल में रोडवेज बस फूंकी, सपाईयों पर लाठीचार्ज