Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में बदमाश विकास दुबे का महिमामंडन करने वाला कोचिंग संचालक किलकिल गिरफ्तार, युवती पर FIR

Coaching operator who glorified the crook Vikas Dubey in Kanpur arrested FIR against the girl
पुलिस हिरासत में कोचिंग संचालक किलकिल सचान।

समरनीति न्यूज, कानपुरः चौबेपुर के गांव बिकरु में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने अपने गैंग के साथ हमला करके 8 पुलिस कर्मियों को शहीद कर दिया। पुलिस दो बदमाशों को मार चुकी है और विकास दुबे समेत उसके बाकी साथियों की तलाश जारी है। इसी बीच चौंकाने वाले मामले भी सामने आ रहे हैं। कानपपुर के काकादेव में एक बड़े कोचिंग संचालक किलकिल सचान पुत्र प्रेम नारायण सचान को पुलिस ने बदमाश विकास दुबे का फेसबुक पर महिमा मंडन करने पर गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से कानपुर देहात के पुखराया थाना क्षेत्र के अररिया मऊ का रहने वाला है। अब वह कानपुर शहर के आवास विकास, केशव पुरम में स्थित नागेश्वर अपार्टमेंट रह रहा था।

काकादेव में कोचिंग चलाता है संचालक किलकिल

इस संचालक किलकिल ने फेसबुक पर पुलिस कर्मियों की मौत को जायज ठहराते हुए पुलिस पर ही ऊंगली उठा दीं। हालांकि, पुलिस ने तेजी दिखाई और उसके खिलाफ एफआईआर लिखते हुए गिरफ्तार कर लिया। उधर, एक अन्य युवती ने भी विकास दुबे का एफबी पर महिमा मंडन किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ फजलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती की तलाश की जा रही है।

फजलगंज थाने में मुकदमा, युवती की तलाश जारी

बताया जाता है कि इस युवती ने बदमाश विकास दुबे का समर्थन करते हुए इस युवती ने उसका समर्थन किया है। साथ ही अपनी पोस्ट में इस युवती ने पुलिस कर्मियों की हत्या को सही ठहराया है। इस युवती ने बदमाश विकास दुबे को शेर बताते हुए जयकारा लगाया है।

ये भी पढ़ेंः कानपुरः बदमाशों को मुखबरी के शक में थानाध्यक्ष निलंबित, अब STF कर रही पूछताछ, 8 पुलिस कर्मियों की शहादत का मामला

दरअसल, युवती ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि पूरे उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन को हिला देने वाले ब्राह्मण शेर विकास दुबे का अभिनंदन है, मेरी ओर से। दुनिया चाहे कुछ भी समझे..। इसके बाद कुछ यूजर्स ने इस जघन्य अपराध के आरोपी विकास दुबे का गुणगान कर डाला है। बताते हैं कि कानपुर के फजलगंज थाना पुलिस ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब युवती की तलाश की जा रही है।

सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मी हुए शहीद

बताते चलें कि बांदा के गिरवां क्षेत्र के रहने वाले सीओ दिनेश मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मियों पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने अपने गैंग के साथ हमला कर दिया था। अचानक हुए इस हमले में सीओ श्री मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना में 7 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस वारदात के बाद बदमाश पुलिस की एके 47 रायफल, इंसास रायफल, ग्लॉक पिस्टल और 99 एमएम पिस्टल लूटकर भाग निकले थे। मामले में अब पुलिस की 100 टीमें अपराधी विकास दुबे और उसके गैंग को तलाश रही हैं। एसटीएफ उसके पीछे लगी है।

ये भी पढ़ेंः बांदा के शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा का कानपुर में अंतिम संस्कार, बेटी वैष्णवी ने दी मुखाग्नि