Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुरः दुष्कर्म के बाद फतेहपुर में जलाई गई लड़की की हालत गंभीर, गिरफ्त में आरोपी

In Unnao, gangrape victim burnt by kerosene by accused
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाई गई लड़की की हालत कानपुर के हैलट अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। पीड़िता हैलट अस्पताल में परीक्षण के बाद 75 प्रतिशत जली हुई मिली है। वहीं दूसरी ओर फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा का कहना है कि पुलिस ने युवती से दुष्कर्म और उसे जलाकर मारने की कोशिश करने वाले आरोपी उसके रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी का डीएनए टेस्ट भी कराने की तैयारी चल रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

हैलट में चल रहा इलाज

हैलट अस्पताल में पीड़िता को सर्जरी विभाग के डा अनुराग सिंह की देखरेख में भर्ती किया गया है। बताते हैं कि स्त्री रोग विभाग के विशेषज्ञ भी पीड़िता के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रख रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि उसके लिए वेंटीलेटर की व्यवस्था भी की गई है।

ये भी पढ़ेंः कानपुरःगुरुद्वारे के प्रधान की लापता बेटी का हाइवे पर मिला शव, हत्या की आशंका

रविवार को उसे अलग रूम में शिफ्ट किया गया है। ताकि संक्रमण की समस्या न हो। सर्जरी विभागाध्यक्ष डा संजय काला ने मीडिया को बताया है कि पीड़िता की हालत नाजुक है, लेकिन उसे ठीक करने के लिए बेहतर इलाज किया जा रहा है।

यह है पूरा घटनाक्रम

बताते चलें कि फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह एक युवती से दुष्कर्म के बाद उसके रिश्ते के चाचा ने जिंदा केरोसिन डालकर जला दिया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

संबंधित मुख्य खबर पढ़ेंः फतेहपुर में दोहराया उन्नाव कांडः लड़की को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, कानपुर रेफर

उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने की घटना के बाद हुई इस वारदात से फतेहपुर से राजधानी लखनऊ तक हड़कंप मच गया था। हालांकि, फतेहपुर के जिलाधिकारी ने संजीव सिंह ने बताया था कि युवती और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग था और दोनों पक्षों की पंचायत के फैसले से क्षुब्ध होकर युवती ने खुद ही आग लगाकर जान देने की कोशिश की थी। बताते हैं कि पुलिस आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है, ताकि सच्चाई खुलकर सामने आ सके।