Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

कौन बना आपके जिले का कांग्रेस जिलाध्यक्ष!पढ़िए सूची-कांग्रेस का मिशन यूपीः प्रदेश के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

priyanka gandhi congress

समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपना मिशन तेज कर दिया है। कांग्रेस ने सभी जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है जिसे मिशन यूपी के तौर पर देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले ही अजय कुमार लल्लू को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद जिलों के अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है। वहीं प्रियंका गांधी की सक्रियता भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अपनी पूरी ताकत 2022 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए लगा रही है। तेजी के साथ पार्टी ने अपने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है।

जिले/शहर का नाम – नियुक्त हुए अध्यक्ष का नाम

  1. बांदा – राजेश दीक्षित।
  2. झांसी – भगवान दास कोरी।
  3. जालौन – अनुज मिश्रा।
  4. ललितपुर – बलवंत सिंह राजपूत।
  5. हमीरपुर – नीलम निषाद।
  6. चित्रकूट – कौशल पटेल।
  7. फतेहपुर – अखिलेश पांडेय।
  8. महोबा – तुलसीदास लोधी।
  9. कौशांबी – अरुण कुमार विद्यार्थी।
  10. अयोध्या – अखिलेश यादव।
  11. रायबरेली – पंकज तिवारी।
  12. अमेठी – प्रदीप सिंघल।
  13. सुल्तानपुर – अभिषेक सिंह राणा।
  14. आजमगढ़ – प्रवीण कुमार सिंह।
  15. चंदौली – धर्मेंद्र तिवारी।
  16. भदोही – देव नारायण यादव।
  17. मऊ – इंतेखाब आलम।
  18. गाजीपुर – सुनील राम।
  19. मिर्जापुर – शिवकुमार पटेल।
  20. जौनपुर – फैजल हसन तबरेज।
  21. कानपुर देहात – नरेश कटियार।
  22. कानपुर – ऊषारानी कोरी।
  23. बस्ती – अंकुर वर्मा।
  24. सोनभद्र – रामराज गोंड।
  25. संतकबीरनगर – प्रवीण चंद्र पांडेय।
  26. सिद्घार्थनगर – काजी सोहैल अहमद।
  27. महाराजगंज – अवनीश पाल।
  28. देवरिया – धर्मेंद्र सिंह सैंतवार।
  29. मथुरा – दीपक चौधरी।
  30. गोरखपुर – निर्मला पासवान।
  31. कुशीनगर – राजकुमार सिंह।
  32. इटावा – मलखान सिंह।
  33. मैनपुरी – विनिता शाक्य।
  34. हाथरस – चंद्रगुप्त विक्रमादित्य।
  35. फिरोजाबाद – संदीप तिवारी।
  36. औरैया – शिववीर दुबे।
  37. श्रावस्ती – मो. नसीम चौधरी।
  38. आगरा – मनोज दीक्षित।
  39. हरदोई – आशीष कुमार सिंह।
  40. बलरामपुर – अनुज कुमार सिंह।
  41. पीलीभीत – हरप्रीत सिंह छाबरा
  42. गौतम बुद्घ नगर – मनोज चौधरी।
  43. एटा – राकेश लोधी।
  44. कन्नौज – प्रमोद कुमार शाक्य।
  45. संभल (शहर) – तौकीर अहमद।
  46. बुलंदशहर – तुक्कीमल खटिक।
  47. बुलंदशहर (शहर) – हुसैन अली।
  48. मुजफ्फरनगर – हरेंद्र त्यागी।
  49. संभल – विजय शर्मा।
  50. गौतम बुद्घ नगर (शहर) – शहाबुद्दीन।
  51. मुजफ्फरनगर (शहर) – जुनैद राउफ।

ये भी पढ़ेंः मायावती को बड़ा झटकाः राजस्थान में बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल