Wednesday, April 17सही समय पर सच्ची खबर...

कोरोना वायरसः लखनऊ में 8 पाॅजिटिव मिले, 1 परिवार के 5 सदस्य और GRP के 3 जवान शामिल

Corona virus update: one more death in UP, 2059 positive cases
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊः बुधवार को राजधानी लखनऊ में आठ नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें पांच एक ही परिवार के सदस्य हैं जबकि 3 जीआरपी के जवान हैं। बाकी पांच राजधानी के सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा के रहने वाले हैं। इन सभी पाॅजिटिव मिले लोगों को लोकबंधु अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। बताते हैं कि जीआरपी के 16 सिपाहियों को क्वारंटाइन किया गया है। ये जवान उसी बैरक के हैं जिनमें कोरोना पाॅजिटिव मिले सिपाही रह रहे थे। इसी तरह सोमवार को भी 11 जवान क्‍वारंटाइन हुए थे।

ससुराल में साथियों संग रुका था दामाद

बताया जाता है कि सोमवार को कोरोना पाजिटिव मिलने वाला युवक ही दारोगाखेड़ा में स्थित अपनी ससुराल गया था। इतना ही नहीं उसके साथ चार और लोग वहां पहुंचे और सभी को वहीं छिपाकर रखा गया।

ये भी पढ़ेंः राजधानी लखनऊ में ड्रग्स देकर युवती से गैंगरेप, पुलिस-नारकोटिक्स में हड़कंप

इलाके के लोगों को इसकी जरा भी जानकारी नहीं हुई। बाद में जब तबियत बिगड़ी तो इसका खुलासा हुआ। अब पूरे इलाके में खलबली मची हुई है। इस व्यक्ति को लोकबंधु में भर्ती कराने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ससुराल पक्ष के लोगों समेत 10 लोगों के सैंपुल लिए। इसके बाद जांच को भेजे थे।

ये भी पढ़ेंः लखनऊः ADM का बेटा लूट में गिरफ्तार, KGMU के डाक्टर को गोली मारकर लूटी थी कार-मोबाइल