Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 9 डीएम समेत 25 IAS और 3 PCS के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

25 ias officer transffer included 3pcs officers
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊः त्योहार संपन्न होने के बाद फार्म में आई यूपी की योगी सरकार ने पुलिस और प्रशासन अमले में ताबड़तोड़ तबादले किए। गुरुवार को वाराणसी समेत 8 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 22 IPS अधिकारियों के तबादलों के बाद सरकार ने IAS अधिकारियों के भी बड़े पैमाने पर तबादले किए। लखनऊ-वाराणसी और ललितपुर, रायबरेली समेत कुल 9 जिलों के जिलाधिकारियों समेत 25 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं।
इन तबादलों में विंध्य मंडल में नए मंडलायुक्त की तैनाती भी की गई है। साथ ही हमीरपुर, बरेली, बलिया और मीरजापुर, फर्रुखाबाद जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाले वाराणसी का डीएम बनाया गया है। वहीं हमीरपुर से जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नाम – वर्तमान तैनाती – नवीन तैनाती

  1. कौशल राज शर्मा – जिलाधिकारी लखनऊ – डीएम वाराणसी।
  2. शुभ्रा सक्सेना – उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण – जिलाधिकारी रायबरेली।
  3. विजय विश्वास पंत – जिलाधिकारी कानपुर – उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण।
  4. सुशील कुमार पटेल – विशेष सचिव ऊर्जा – जिलाधिकारी, मीरजापुर।
  5. मानवेंद्र सिंह-डीएम ललितपुर – जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद।
  6. हरिप्रताप शाही – विशेष सचिव नगर विकास – जिलाधिकारी, बलिया।
  7. योगेश कुमार शुक्ल – विशेष सचिव राज्य संपत्ति – जिलाधिकारी, ललितपुर।
  8. ज्ञानेश्वर तिवारी – उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण – जिलाधिकारी हमीरपुर।
  9. किंजल सिंह – उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण – विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा।
  10. भवानी सिंह खगारौत – डीएम बलिया – विशेष सचिव ऊर्जा, निदेशक गैर पंरपरागत ऊर्जा।
  11. सुरेंद्र सिंह – डीएम वाराणसी – विशेष सचिव मुख्यमंत्री।
  12. नितीश कुमार – विशेष सचिव मुख्यमंत्री – जिलाधिकारी बरेली।
  13. वीरेंद्र कुमार सिंह – डीएम बरेली – विशेष सचिव पंचायती राज।
  14. अभिषेक प्रकाश – डीएम हमीरपुर – डीएम लखनऊ।
  15. मनमोहन चौधरी – विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास – उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण।
  16. अनुराग पटेल – डीएम मीरजापुर – विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा।
  17. नेहा शर्मा – डीएम रायबरेली – विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।
  18. नेहा प्रकाश – विशेष सचिव संस्थागत वित्त – विशेष सचिव आइटी इलेक्ट्रानिक्स व एमडी यूपीडेस्को।
  19. शुभ्रांत शुक्ला – विशेष सचिव मुख्यमंत्री – विशेष सचिव राज्य संपत्ति व राज्य संपत्ति अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार।
  20. देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा – विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन – उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण।
  21. रविशंकर गुप्ता – विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण – विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा।
  22. श्रीकांत मिश्रा – विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन – उपाध्यक्ष शुक्लागंज-उन्नाव विकास प्राधिकरण।
  23. ईशा प्रिया – प्रतीक्षारत – ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बुलंदशहर।
  24. प्रीती शुक्ला – सचिव पंचायती राज – आयुक्त विंध्याचल मंडल मीरजापुर।
  25. अक्षय त्रिपाठी – सीडीओ कानपुर – नगर आयुक्त कानपुर।

पीसीएस अफसरों के तबादले

  1. शिवप्रताप शुक्ल – एसडीएम बस्ती – नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद।
  2. यशवर्द्धन श्रीवास्तव – नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद – अपर जिलाधिकारी, वित्त व राजस्व गाजियाबाद।
  3. सुनील कुमार सिंह – एडीएम वित्त व राजस्व गाजियाबाद – मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर।

ये भी पढ़ेंः यूपी में 8 जिलों के SP समेत 22 IPS के तबादले, दो सीओ भी इधर से उधर 

ये भी पढ़ेंः 1300 में 30 मिनट मसाज की आड़ में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट, ऐसे हुआ खुलासा