Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दूरदर्शन के सहायक अभियंता सेवानिवृत, विदाई समारोह आयोजित

Doordarshan assistant engineer retired in Banda, farewell ceremony held

समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय इंदिरा नगर में स्थित दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केंद्र बांदा में आज सहायक अभियंता राज करण वर्मा सेवानिवृत हो गए। सभी कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान एक कार्यक्रम का आोयजन हुआ। सहायक अभियंता आरके गुप्ता व एएस त्रिपाठी ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता वीके पांचाल ने की। कार्यक्रम का संचालन सजल कुमार रेंडर ने किया। वीके पांचाल ने कार्यक्रम की शुरुआत में आरके वर्मा सहायक अभियंता को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

शाल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम में अजय शंकर त्रिपाठी ने सेवानिवृत सहायक अभियंता वर्मा की प्रशंसा की।

Doordarshan assistant engineer retired in Banda, farewell ceremony held

कहा कि पूरी सेवा के दौरान उन्होंने काफी ईमानदारी से काम किया है। संचालन कर्ता श्री रेंडर ने शुभकामना संदेश पढ़कर भी सुनाए। दूरदर्शन केंद्र राठ से आए विजय कुमार वर्मा, प्रशांत चौरसिया तथा राम किशुन राही ने उनको प्रतीक चिन्ह भेंट किया। समारोह के बाद सेवानिवृत वर्मा ने दूरदर्शन केंद्र परिसर में शरीफा का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि यह पौधा उनकी याद बनकर हमेशा वहां रहेगा। इस मौके पर डीके कुरील, रामराज कैथल, बिनीत कुमार गुप्ता, विनय कुमार अहिरवार, जेएस भदौरिया, एनके पाठक, तरुण यादव, मौजीलाल, प्रमोद कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, रामखेलावन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः ब्रेकिंग न्यूजः पूर्व सपा नेता अमर सिंह का निधन, सिंगापुर में चल रहा था इलाज

ये भी पढ़ेंः मुस्लिम युवती ने हाथ पर श्री राम लिखाकर पेश की एकता की मिसाल