Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के बदौसा में शराबी भतीजे ने चाचा को जिंदा फूंका

Farmer killed in wild pig attack in Banda, one injured
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : चाचा-भतीजे में शराब पीने के बाद विवाद हो गया। कुछ ही देर में अकेले पाकर भतीजे ने चाचा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चाचा की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम बुधवार देर शाम का है। बताया जाता है कि बिंद्रा प्रसाद कुशवाहा (55) वर्ष पुत्र बउरा निवासी जबरापुर (फतेहगंज) दिव्यांग था। उनको उन्हीं के भतीजे राभरोसा पुत्र गनेश प्रसाद कुशवाहा ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

 

बताते हैं कि चाचा ने भतीजे को कटिया मशीन में चारा काटने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। भतीजे को यह बात इतनी नगंवार गुजरी कि उसने घर से लगभग 100 मीटर दूर चाचा को अकेला पाकर उसपर पेट्रोल ड़ाल कर आग लगा दी। खेतों से लोग दौड़ कर आए, तब तक बिंद्रा प्रसाद कुशवाहा पूरी तरह से जल गया। हालांकि, बाद में उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी लीला और बेटों शिवपूजन व लल्ला का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष फतेहगंज पंकज सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे शिवपूजन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।