Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

शातिर इंजीनियर का गंदा कारनामा, 16 राज्यों की 600 महिलाओं से मंगवाई अश्लील तस्वीरें-वीडियो और फिर करने लगा ब्लैकमेल

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्कः चेन्नई में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऐसा शातिर दिमाग चलाया कि पुलिस भी दंग रह गई। एक-दो नहीं बल्कि, 16 राज्यों की 600 महिलाओं को ऐसा जाल में फांसा कि उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो मंगवा लिए। अपने शौक के लिए अश्लील तस्वीरें-वीडियो मांगने वाले इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बाद में उनको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल करते हुए महिलाओं से पैसे मंगाने लगा, लेकिन कहते हैं कि हर पाप का एक घड़ा होता है और वो भरता जरूर है। ऐसा ही इस मामले में भी हुआ।

पांच सितारा होटल में फ्रंट आफिस में नौकरी के लिए देता था लालच  

पांच सितारा होटल में फ्रंट ऑफिस नौकरी के नाम पर जालबट्टा बिछाने वाले इस शातिर दिमाग सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने धर दबोचा है। पूरे मामले के खुलासे के बाद पुलिस भी इस इंजीनियर के कारनामे से हैरान है। पुलिस का कहना है कि उसने महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और वीडियो एक खास साफ्टवेयर से रिकार्ड किए। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अब साइबराबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतिकात्मक फोटो।

दिल्ली-तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से हैं महिलाएं  

बताया जाता है कि आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंजीनियर का नाम क्लीमेंट राज चेजियान उर्फ प्रदीप है। दरअसल, यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया, जब कुछ महिलाओं ने आगे बढ़ते हुए खुद के साथ हुई ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिलाएं दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों से ताल्लुक रखती हैं। बताते हैं कि आरोपी इंजीनियर प्रदीप एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी है।

गिरफ्तार होने के बाद 600 महिलाओं को धोखा देने की बात कबूली  

इसके साथ ही वह अपने घर से एक फर्जी एचआर दफ्तर भी चला रहा है। गिरफ्तार होने के बाद उसने स्वीकार किया है कि अबतक उसने कुल 600 महिलाओं को धोखा दिया है। सिर्फ 33 साल के इस शातिर आरोपी ने बताया कि उसकी आमतौर पर रात की शिफ्ट होती थी और उसकी पत्नी भी बाहर काम करती थी। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह खुद को काफी अकेला महसूस करता था और इसी निराशा के बाद उसने मशहूर ई-क्लासिफाईड पोर्टल से अलग-अलग महिलाओं के फोन नंबर इकट्ठा करने शुरू कर दिए।

प्रतिकात्मक फोटो।

अब पुलिस आरोपी से बरामद गैजेट्स को जांच को भेज रही फॅारेंसिक लैब  

फिर महिलाओं से बात करते हुए खुद को मशहूर पांच सितारा होटल में एचआर मैनेजर बताने लगा। महिलाओं को उसने फ्रंट आफिस के लिए आकर्षक महिला की नौकरी होने की बात कहते हुए उनसे फोटो मंगाना शुरू किया। फिर न्यूड फोटो और वीडियो मंगवाए। इस तरह उसने करीब 600 महिलाओं को धोखा दिया। महिलाओं को दूसरे राउंड में महिला साथी द्वारा इंटरव्यू की बात भी कहता था। बताते हैं कि शातिर इंजीनयर इसके बाद महिलाओं को वीडियो कॅाल करके उनसे कपड़े उतारने को कहता ताकि पूरा शरीर देख सके। फिर कथित तौर पर एक साफ्टवेयर के जरिए रिकॅार्ड कर लेता था। मामले में सहायक आयुक्त पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से मिले गैजेट्स की जांच के लिए उनको फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः नेवी जवान ने कानपुर की युवती से लखनऊ के एक क्लब में किया रेप और बनाया अश्लील वीडियो भी, अब पुलिस..

ये भी पढ़ेंः रिटायर्ड अधिकारी को महिला ने प्रेमजाल में फंसा फ्लैट पर बुलाया और फिर अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार