Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों ने सगाई की, बोर्ड ने दी बधाई

England women's cricket team two players engaged

समरनीति न्यूज, डेस्कः इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों ने सगाई करके सबको चौंका दिया है। इन खिलाड़ियों के नाम हैं नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट। दोनों के बीच काफी नजदीकी बताई जा रही है। वहीं दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को और आगे बढ़ाते हुए सगाई कर ली है।

England women's cricket team two players engaged

इन दोनों इंग्लिश क्रिकेटर के रिश्ते में बंधने से बाद सोशल मीडिया पर यह मामला छा गया है। सभी लोग दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। बोर्ड ने भी दोनों को बधाई दी हैं। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बताते चलें कि महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के आपसी रिश्ते में बंधने की सूची में इससे पहले भी कई नाम हैं।

England women's cricket team two players engaged

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट खिलाड़ी पहले रिश्तों में बंध चुकी हैं। अब इंग्लैंड टीम की दो खिलाड़ी ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने का फैसला किया है। बताते चलें कि नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए खुद की सगाई की खबर से फैंस को अवगत कराया, जिसके बाद लोग चौंक गए। सभी हैरान हैं कि उनकी पसंदीदा महिला खिलाड़ी एक रिश्ते में बंधने जा रहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब दो महीने करेेंगे भारतीय सेना के साथ ट्रैनिंग