Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दूरदर्शन स्टाफ ने सेवानिवृत लेखाकार-सहायक को दी विदाई 

doordarshan kendra banda employe retirement

समरनीति न्यूज, बांदाः इंदिरा नगर स्थित दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केंद्र में गुरुवार को दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र झांसी के लेखाकार डीएस गुप्ता एवं दूरदर्शन केंद्र के सहायक बाबूलाल सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के सभी कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी। दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र (झांसी) के निदेशक अभियांत्रिकी बीवी पटेल के निर्देशानुसार दूरदर्शन केंद्र पर एक सेवानिवृत्त विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें आकाशवाणी केंद्र के सहायक अभियंता आरके गुप्ता सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। आहरण एवं वितरण अधिकारी (झांसी) आरके वर्मा ने विदाई समारोह की अध्यक्षता की।

बड़ी संख्या में जुटा पूरा स्टाफ

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए दूरदर्शन केंद्र के सहायक अभियंता अजय शंकर त्रिपाठी जी ने डीएस गुप्ता लेखाकार एवं  बाबूलाल सहायक के साथ बिताए वक्त को याद किया। साथ ही उनके सरल एवं सौम्य स्वभाव की प्रशंसा की। श्री वर्मा ने डीएस गुप्ता लेखाकार व बाबूलाल सहायक को शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। अजय शंकर त्रिपाठी सहायक अभियंता द्वारा दोनों का माल्यार्पण किया गया। संचालन कर रहे सजल कुमार रेंडर ने सभी कर्मचारियों से विचार व अनुभव को साझा करने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ेंः झांसी से बांदा शिफ्ट होगा दफ्तर, निदेशक अभियांत्रिकी ने किया दूरदर्शन केंद्र का निरीक्षण

निदेशक अभियांत्रिकी बीवी पटेल द्वारा भेजे गए प्रतीक चिह्न को उन्हें भेंट किया गया। लेखाकार डीएस गुप्ता ने कहा कि उनका ज्यादातर समय आकाशवाणी केंद्रों में बीता है। सहायक बाबूलाल ने अपने अनुभव को साझा किया। राठ से आए विजय वर्मा, कर्वी से आए प्रशांत चैरसिया व रामकिशुन राही, उरई से आए दुर्गेश गुप्ता, झांसी से आए एसपी व्यास और राधे मोहन व्यास जी ने भी संबोधित किया। डीके कुरील, रामराज कैथल, विनीत कुमार गुप्ता, विनय कुमार अहिरवार, जेएस भदौरिया, एनके पाठक, तरुण यादव, मौजीलाल, प्रमोद गुप्ता, अनिल गुप्ता, रामजी रामखेलावन सहित सभी कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दी। अंत में दूरदर्शन केंद्र बांदा के सहायक अभियंता अजय शंकर त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया।

ये भी पढ़ेंः अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण को पीएम मोदी ने संसद में की ट्रस्ट की घोषणा