Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में जहर खाने से किसान तो बिच्छू के काटने से बालक की मौत

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग घटनाओं में जिले में एक 8 साल के बच्चे समय दो लोगों की असमय मौत हो गई। जसपुरा थाना क्षेत्र के कुमरिया डेरा गांव निवासी किसान रविंद्र सिंह (48) ने गुरुवार रात को खाना खाने के बाद कीटनाशक पी लिया। इसके बाद रात तड़के सुबह करीब 3 बजे परिवार के लोगों को उनकी हालत बिगड़ने पर पता चला। परिवार के लोग जसपुरा स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल में मृत घोषित हुए  

वहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई लोकेश सिंह ने बताया है कि 13 बीघा जमीन में खेती किसानी करके रविंद्र अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। कहा कि अन्ना मवेशियों ने उनकी फसल बर्बाद कर दी थी। इसलिए उन्होंने जान दे दी है। उधर, कुछ लोग पत्नी से विवाद को भी घटना का कारण बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

झाड़फूंक के चक्कर में फंसे परिजन  

उधर, बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के लोहारी गांव के अमर सिंह के बेटे 8 साल के राजन को गुरुवार दोपहर घर में खेलते समय बिच्छू ने काट लिया। बताते हैं कि इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग डाक्टर के पास ले जाने की बजाय झाड़फूंक कराने के चक्कर में पड़े रहे। हालत काफी बिगड़ जाने के बाद बच्चे को लेकर तिंदवारी स्वास्थ केंद्र पहुंचे। वहां से बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के पिता अमर का कहना है कि बच्चे को खेलते समय बिच्छू ने काटा था।

ये भी पढ़ेंः ..जब बांदा में दौड़ती स्कॅार्पियो में गूंजीं नन्हे फरिश्ते की किलकारियां