Tuesday, March 19सही समय पर सच्ची खबर...

माधुरी दीक्षित के पहले हीरो एवं बंगाली एक्टर तापस पाल का निधन

Bengali actor tapas pal dies due to cardiac attack

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः माधुरी दीक्षित के पहले हीरो एवं फेमस बंगाली एक्टर व तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पाल का आज मंगलवार को हार्ट अटैक से 61 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत स्तब्ध रह गया। बताते हैं कि एक्टर तापस अपनी बेटी से मिलने के लिए मुंबई आए हुए थे। वहां बेटी से मिलने के बाद वह वापस कोलकाता लौट रहे थे।

मुंबई से कोलकाता जाते वक्त एयरपोर्ट पर हार्टअटैक

इसी दौरान एयरपोर्ट पर उनको सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां जुहू के एक अस्पताल में सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया।

madhuri dixit actress show sadness on death of bengali actress tapas pal

माधुरी दीक्षित ने उनके निधन पर जताया गहरा शोक

उनके निधन से फिल्मी जगत के साथ-साथ राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर दुख प्रकट कर रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी नंदनी और बेटी सोहिनी पाल हैं। बताते हैं कि तापस ने 1980 में बंगाली फिल्म दादर कीर्ति से करियर की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ेंः नहीं रहे शोले के कालिया, अभिनेता विजू खोटे का 78 साल की उम्र में मुंबई में निधन

पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर में जन्मे तापस ने बंगाली सिनेमा में कुछ साल काम करने के बाद अबोध फिल्म से हिंदी सिनेमा में शुरुआत की। इसमें उनकी पहली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित थीं। बताया जाता है कि 1984 में रिलीज फिल्म ‘अबोध’ को निर्देशक हिरेन नाग ने निर्देशित किया था। माधुरी दीक्षित की भी यह पहली फिल्म थी। अपने 30 साल के करियर में तापस ने तमाम दिग्गज फिल्मी सितारों के साथ काम किया। खुद माधुरी दीक्षित ने भी सोशल मीडिया पर उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

ये भी पढ़ेंः हमेशा ऐसे नहीं दिखते थे शोले के ‘रहीम चाचा’ यानि एके हंगल, पेशावर में बीता था बचपन और जवानी