Thursday, November 12सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंडः खतरे के निशान से उपर यमुना-बेतवा, दर्जनों गांवों में घुसा पानी

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः मध्यप्रदेश में जबरदस्त बरसात के बाद बांधों से छोड़े गए पानी ने बुंदेलखंड में हालात गंभीर बना दिए हैं। बुंदेलखंड के दोनों प्रमुख नदियां यमुना और बेतवा खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। हमीरपुर के कई दर्जन गांवों में पानी घुस चुका है। स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है, हालांकि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह चौंकन्ना है। प्रशासनिक अधिकारी दावा कर रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में है।

सुरक्षित जगह जा रहे लोग, प्रशासन चौकन्ना 

वहीं गांव के लोगों ने घर-गृहस्थी का सामान समेटकर सुरक्षित जगहों पर जाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि वह अब ज्यादा जोखिम नहीं उठा सकते हैं, क्योंकि पता नहीं किस वक्त पानी बढ़ जाए और उनका निकलता भी दूभर हो जाए। मामले में जिले के अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि प्रशासन बाढ़ की आशंका को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के रुकने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था स्कूल-कालेज में की गई है। वहीं एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है।

ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में बाढ़ के पानी में डूबीं रेलवे पटरियां, कई ट्रेनें रोकी गईं, रेल यातायात प्रभावित