समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाली गैंगरेप की वारदात सामने आई है। दो युवकों ने एक दिव्यांग लगभग 55 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने रात में मूकबधिर महिला को अकेला पाकर सोते समय दबोच लिया। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए। गैंगरेप के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। सुबह किसी तरह महिला ने अपने हाथ-पैर खोले और इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिजनों को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने महिला के जेठ की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है।
मूक-बधिर हैं पीड़ित महिला
दरअसल, पुलिस का कहना है कि यह पीड़ित महिला न तो सुन सकती हैं और न ही बोल सकती हैं। ऐसे में उन्होंने इशारों से अपनी बात समझाई। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में नरैनी रोड पर स्थित एक गांव में रहने वाली 55 साल की महिला विधवा हैं। वह मूक-बधिर हैं और विधवा भी हैं।
ये भी पढ़ेंः बांदाः झाड़ियों में रोता-बिलखता लावारिश मिला नवजात, ऐसे बची जान..
अकेले परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती हैं। बताते हैं कि बीती रात दो नकाबपोश युवक उनके कमरे में घुस गए। दोनों दरिंदों ने सोते वक्त उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद दोनों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। सुबह पीड़िता ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। बताते हैं कि सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और जानकारी की। इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश सिंह ने बताया है कि मामले में दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ेंः बांदा में घिनौनी वारदात, छात्रा से गैंगरेप-अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल