Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में मंदिर पूजा को पहुंची लड़की ने काटी जीभ, रेफर

in Banda girl cut her tounge

समरनीति न्यूज, बांदाः अंधविश्वास के चलते बांदा में एक लड़की ने मंदिर में जीभ काटकर चढ़ा दी। इसके बाद वहां खलबली मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने लड़की को संभाला। बताते हैं कि लड़की रोज शिव मंदिर जाया करती थी। गुरुवार को भी रोज की तरह मंदिर पहुंची। वहां उसने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। घटनाक्रम बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव का है। लड़की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जिला अस्पताल रेफर, हालत गंभीर

बताया जाता है कि भदावल गांव में रहने वाले सौखीलाल सेंगर की बेटी गायत्री (14) रोज शाम बागै नदी किनारे स्थित शिव मंदिर जाती थी। गुरुवार को भी पहुंची। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद गायत्री ने ब्लेड से अपनी जीभ काट ली। खून से लथपथ हालत में गायत्री मंदिर के समीप ही बेहोश होकर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लड़की को पहले स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लड़की के पिता घटना का कारण स्पष्ट नहीं कर सके हैं। क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा बनी है। लोगों का कहना है कि लड़की ने कोई मन्नत मांगी होगी।

ये भी पढ़ेंः बांदा में ‘सुसाइड प्वाइंट’ साबित हो रहा इस नदी का पुल !