Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

Update – बांदा : 36 घंटे बाद, 700 मीटर दूर मिला शव, बांदा में मां को मुड़कर देख रही बेटी साईकिल समेत नहर में गिरी

Girl falls in a canal carrying a bicycle in Banda, missing
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : साइकिल चला रही नाबालिग लड़की अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। साइकिल समेत वह डूब गई और उसका अबतक कुछ पता नहीं चला है। बाद में मां ने शोर मचाया तो लोगों ने नहर में छलांग लगा दी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूरा मामला अतर्रा थाना क्षेत्र का है। 

आज सुबह मिला डूबी लड़की का शव 

मामले में आज सोमवार सुबह अतर्रा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अवनेंद्र सिंह ने बताया है कि आज सुबह मौके से करीब 700 मीटर लड़की की साईकिल और डेडबाडी मिल गई है।

Update: Banda: After 36 hours body found 700 meters away
प्रतिकात्मक फोटो।

उन्होंने बताया कि जसपुरा से रातभर और आज सुबह से ही गोताखोर लड़की को तलाशने में लगे थे। सुबह करीब 8 बजे उसका शव मिल गया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

 जिले के अतर्रा क्षेत्र में घटनाक्रम 

बताया जाता है कि क्षेत्र के गोखिया गांव के रहने वाले छोटे खां की बेटी शहनाज (13) शाम को मां के साथ चारा काट कर साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान अचानक साईकिल अनियंत्रित हो गई और और लड़की साईकिल समेत नहर में गिर गई। लड़की की मां का कहना है कि बेटी मुड़कर उसे देख रही थी, इसी दौरान साईकिल से नियंत्रण खो बैठी। 

ये भी पढ़ें : बांदा : बेटे से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे जा कूदा बूढ़ा बाप, चीथड़े उड़े 

मां ने शोर मचाया तो आसपास के तमाम ग्रामीण मदद को पहुंच गए। कुछ साहसी ग्रामीणों ने नहर में छलांग लगा दी और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नहर में उतारा। लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला है। प्रभारी थानाध्यक्ष अवनेंद्र सिंह ने बताया कि नहर का जल स्तर अधिक होने से बचाव राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। 

ये भी पढ़ें : Update : बड़ी खबर : बांदा में दो बहनों की तालाब में डूबकर मौत, परिवारों में कोहराम