Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

ऑनर किलिंगः चित्रकूट में ताऊ ने भतीजी को गोली से उड़ाया, गिरफ्तार

Honor killing in Chitrakoot, Tau shot and killed niece
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः आज शुक्रवार को चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनी मामला सामने आया। अपने प्रेमी के साथ शादी को निकली लड़की को उसके ताऊ ने ढूंढकर गोली से उड़ा दिया। परिवार के लोगों ने उसकी शादी तय कर दी थी, लेकिन लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि एक ताऊ ने अपनी भतीजी को गोली से उड़ा दिया।

पिता ने लिखाई हत्यारोपी भाई पर रिपोर्ट

वहीं मृतक लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से गांव व आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि गांव ओरा में चुन्नू सैनी अपने भाई के परिवार के साथ रहता है। चुन्नू की एक 23 साल की भतीजी है जिसका गांव के एक युवक से प्रेमसंबंध था। लोगों का कहना है कि गुरुवार रात को भतीजी अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। परिवार के लोगों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

पुलिस ने हत्यारोपी ताऊ को तमंचे समेत पकड़ा

इसी बीत आज शुक्रवार सुबह ताऊ ने भतीजी को ढूंढ लिया। इसके बाद घर लाकर ताऊ ने लड़की को आग बबूला होते हुए गोली मार दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुशील चंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हत्यारोपी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया।

परिवार ने तय की थी शादी, लड़की नहीं थी राजी

बताते हैं कि लड़की की फतेहपुर जिले से शादी तय हो चुकी थी। आने वाली 12 फरवरी को उसकी बारात आनी थी। लड़की शादी के लिए राजी नहीं थी। वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। रात में गायब होने के बाद लड़की और उसके प्रेमी की गांव से भागने की योजना थी। अब पुलिस ने मरने वाली लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ेंः आनरकिलिंग निकली रूचि मिश्रा और सुनीत पांडे की मौत, बाप ने ही बेटे-भतिजे और दामाद संग रचा था हत्या का षड़यंत्र

ये भी पढ़ेंः आदेशः लव मैरिज करने वाले कपल को सुरक्षा देगी पुलिस