Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर शहर में घुसा लकड़बग्घा, लोगों में हड़कंप मचा

समरनीति न्यूज, कानपुरः  जिले के मस्वानपुर में एक नर्सरी में दो लकड़बग्घे देखे जाने से शहर में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही केशवपुरम में भी लकड़बग्घा दिखाई दिया है। बताते हैं कि केशवपुरम के जलेश्वर मंदिर के पीछे बनी नर्सरी की झाड़ियों में आाज शुक्रवार सुबह लकड़बग्घा दिखाई दिया। पहले उसे नर्सरी संचालक ने देखा। उसने लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। आसपास के युवक भी हाथों में लाठी डंडे लेकर नर्सरी पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने जू के डायरेक्टर को सूचित किया।

पुलिस मौके पर तैनात, पकड़ने पहुंची टीम

कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ का कहना है कि जानकारी होने पर मौके पर फोर्स तैनात किया गया है। चिड़ियाघर की टीम भी लकड़बग्घे को पकड़ने आ रही है। बताया जाता है कि इलाके में लकड़बग्घा दिखाई देने पर लोग काफी दहशत में हैं।

ये भी पढ़े :कानपुर में कारोबारी के घर एक करोड़ की चोरी, नगदी-जेवर ले उड़े चोर

इसकी वजह यह भी है कि ये जानवर काफी खतरनाक होते हैं और इंसानों पर हमला कर सकते हैं। साथ ही छोटे जानवरों और बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसी बीच सूचना सामने आई है कि परसों रात भी इलाके में लकड़बग्घे दिखाई दिए थे। उसे कत्ते दौड़ा रहे थे। उधर, विभागीय टीम के साथ पुलिस अलर्ट हो गई है। आम लोग भी सतर्क हैं।

ये भी पढ़े :कानपुर ब्रेकिंगः रेल बाजार में डबल मर्डर, पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या