Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भाजपा नेता के होटल पर पुलिस रेड, लाखों की नगदी के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

समरनीति न्यूज, बांदा :  बांदा में गुरूवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता के होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल से पुलिस ने छह जुआरियों को पकड़ा और उनके कब्जे से लाखों की नगदी बरामद की है। भाजपा नेता के होटल से जुआरियों के पकड़े जाने से लोग सकते में आ गए हैं।

छाबनी मुहल्ले में स्थित भाजपा नेता के होटल पर पुलिस के छापे से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां जुट गई। इस दौरान कुछ मीडिया कर्मियों ने भाजपा नेता से पुलिस रेड के बारे में पूछने का प्रयास किया। वह कुछ भी बोलने से बचते दिखाई दिए। पुलिस सभी जुआरियों को लेकर कोतवाली पहुंची। वहां उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सूत्रों की माने तो पुलिस को शिकायत मिली थी कि भाजपा नेता के होटल में बड़ा जुआ होता है। पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा था। सूत्र बताते हैं कि आज पुलिस ने सटीक जानकारी पर रेड मारी और जुआरियों को पकड़ लिया।