Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में माता सुदीक्षा का निरंकारी संत समागम कार्यक्रम 5 को

In Banda Sadguru Mata Sudiksha Nirankari Sant Samagam on 5 December

समरनीति न्यूज, बांदाः सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का मानव कल्याण यात्रा प्रोग्राम उत्तर-प्रदेश के लगभग एक दर्जन जिलों में होगा। मीडिया सहायक ओमप्रकाश कश्यप ने बताया है कि प्रधान कार्यालय संत निरंकारी मंडल दिल्ली द्वारा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का कार्यक्रम उत्तर-प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए जारी किया गया है। बांदा में आगमन 5 दिसंबर को होगा। 5 दिसंबर को शाम 4 से 7 बजे तक निरंकारी सन्त समागम का आयोजन होगा।

पं जेएन कालेज में होगा आयोजन

यह आयोजन पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के विशाल प्रांगण में होगा। इसकी जोरदार तैयारियां चल रहीं हैं। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादल के जवान कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने को जुट गए हैं। इस कार्यक्रम में निरंकारी संत समागम में बांदा जोन के ललितपुर, झांसी, बांदा, अतर्रा, बबेरू, तिंदवारी, नरैनी, बदौसा, चित्रकूट, शिवरामपुर, भरतकूप, कर्वी, मानिकपुर आदि स्थलों से श्रदालु पहुंचकर सतगुरु माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। बताया कि सतगुरु माता की प्रचार यात्रा का उद्देश्य ब्रम्हज्ञान के द्वारा अज्ञानता के अंधकार को दूर करना, रूढ़िवादियों से छुटकारा दिलाना, मानव मन की दीवारों को गिराकर एकत्व, विश्व बंधुत्व, प्रेम व भाईचारे की भावना को स्थापित करना है।

ये भी पढ़ेंः पंजाब में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड हमला करने वाला एक आतंकी गिरफ्तार, अब दूसरे की तलाश तेज

ये भी पढ़ेंः माता सविंदर हरदेव जी महाराज का देहांत, 7 अगस्त की रात तक अंतिम दर्शन