Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के वरिष्ठ पत्रकार का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, शोक की लहर

Senior Banda journalist dies due to Corona

समरनीति न्यूज, बांदाः आज रविवार का दिन बांदा के लिए काफी दुखद खबर लेकर आया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार अंजनी निगम का निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। अपने मधुर स्वभाव और मिलसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले कलमकार के निधन की खबर जैसे ही लोगों को लगी, सभी को गहरा आघात पहुंचा। पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनको जानने वाले लोग काफी दुखी नजर आए। बांदा के पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव ने बताया कि उनको कोरोना संक्रमित होने की हालत में लखनऊ रेफर किया गया था।

बीमार के बाद लखनऊ हुए थे रेफर

बताया जाता है कि एक अंग्रेजी दैनिक अखबार के मान्यता प्राप्त पत्रकार अंजनी निगम की बीते दिनों तबियत खराब हो गई थी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बीती रात उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बांदा में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना था कि अचानक हुई इस क्षति से उनको गहरा आघात पहुंचा है। पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित की। वहीं शहर के गणमान्य लोग भी काफी दुखी हुए। वहीं सीएमओ डा. संतोष ने बताया कि अभी उनके बारे में लखनऊ से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। वह कोरोना पाॅजिटिव हो गए थे। उनका अंतिम संस्कार लखनऊ में ही किया गया है।

ये भी पढ़ेंः दिनदहाड़े घर में घुसकर दैनिक जागरण के पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत