Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

माता सविंदर हरदेव जी महाराज का देहांत, 7 अगस्त की रात तक अंतिम दर्शन

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः आज  5 अगस्त 2018, शाम लगभग 5:15 बजे पूज्य माता सविंदर हरदेव जी महाराज ने अपने इस नश्वर शरीर को त्याग कर अपनी दिव्य जीवन यात्रा को संपन्न किया। अंतिम दर्शनों के लिए साध संगत आज 5 अगस्त रात 9 बजे से ग्राउंड नंबर 8 में ही पहुँचे को कहा गया है। माता जी के अंतिम दर्शनो की व्यवस्था 7 अगस्त मंगलवार की रात तक रहेगी।

इसके बाद  अंतिम यात्रा 8 अगस्त दिन बुधवार सुबह 9 बजे ग्राउंड नंबर-8 से शुरू होकर दोपहर 12 बजे निगम बोध घाट पर संपन्न होगी। वहीं प्रेरणा दिवस उसी दिन (8 अगस्त) बुधवार को ग्राउंड नंबर-2 में शाम 4 बजे से सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की हज़ूरी में संपन्न होगा। यह जानकारी सचिव संत निरंकारी मंडल ने दी।