Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुर में दो सहेलियों की समलैंगिक शादी के 7 वचन जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान..

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=3tZCMUJPkhs[/embedyt]

समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः यूपी के बुंदेलखंड में हमीरपुर जिले में दो सहेलियों की समलैंगिक शादी खूब चर्चा में है। दोनों सहेलियों ने सिर्फ शादी ही नहीं की बल्कि शादी के दौरान सात वचन भी लिए हैं। इन वचनों को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पूरे बुंदेलखंड ही नहीं बल्कि यूपी में इस शादी के चर्चे हो रहे हैं। यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

सात साल से साथ-साथ रह रहीं  

हमीरपुर की राठ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली ये दोनों सहेलियां शिखा और अभिलाषा हैं। समलैंगिक शादी के बंधन में बंधीं इन सहेलियों ने सात वचन लेने के साथ ही लिखित रूप से जिलाधिकारी को सौंपे हैं। जी हां, इन सहेलियों ने हमीरपुर जिले के रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी के दौरान दिए शपथपत्र में वाकयदा इन सात वचनों का जिक्र भी किया है।

ये हैं समलैंगिक शादी वाली लड़कियों के सात वचन  

  1. दोनों हमेशा साथ में मिल-जुलकर रहेंगे। साथ ही निजी या सरकारी विभाग में नौकरी करेंगीं। इसपर एक-दूसरे को कोई ऐतराज नहीं होगा।
  2. दोनों किसी भी पुरुष से शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगी। दोनों बच्चे पैदा नहीं करेंगी। न ही इस संबंध में कोई डाक्टरी सलाह लेंगी।
  3. दोनों सहेलियां नाबालिग बच्चा या बच्ची को गोद ले सकेंगी।
  4. कभी एक दूसरे खिलाफ कोर्ट में कोई शिकायत या वाद दायर नहीं करेंगी।
  5. दोनों सहेलियां शादी के बाद बैंक में एक ही संयुक्त खाता खोलेंगी। दोनों अलग-अलग खाते नहीं रखेंगी।
  6. छठा वचन है कि शादी करने वाली दीपशिखा अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ ही पूर्व पति की संपत्ति पर कोई हक नहीं जताएगी।
  7. वहीं दूसरी सहेली अभिलाषा अपने पिता के मकान में रहेगी। पिता की मौत के बाद उसपर मालिकाना हक रखेगी। साथ ही वह माता, पिता और भाई-बहन को बेदखल नहीं करेगी।

उधर, इन सहेलियों की शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बताया जाता है कि ये सहेलियां बीते लगभग 6-7 वर्षों से एक साथ रह रहीं थीं। हाल ही में सुप्रीमकोर्ट द्वारा समलैंगिक संबंधों को मान्यता देने के बाद इन सहेलियों ने भी शादी करने का फैसला कर लिया। सहेलियों की शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। लोगों की इसे लेकर अलग-अलग राय हैं।

ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आईपीसी की धारा-497, शादी के बाहर के संबंध अपराध नहीं