Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

जालौन में मासूम को गोद में लेकर मां ने खुद को जिंदा जलाया

In jalaun woman set herself on fire with child Death both

समरनीति न्यूज, बांदा/जालौनः  जिले में सोमवार को एक दिन दहला देने वाले घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया। अपने दो साल के मासूम को गोद में लेकर एक मां ने खुद को आग लगा ली। महिला के आग लगाने की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के मड़ोरी गांव में सोमवार सुबह सरोज देवी (30) नाम की महिला ने घर का कमरा बंद करके अपने दो साल के मासूम बच्चे को गोद में बैठा लिया। इसके बाद खुद को आग लगा ली। आग में दोनों बुरी तरह से जल गए।

In jalaun woman set herself on fire with child Death both

पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर पहुंचाया अस्पताल

जानकारी होने पर पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़कर दोनों को आग बुझाकर बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां सरोज और उनके मासूम बेटे विष्णु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। परिजन घटना के कारण के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं। मृतका की जेठानी गीता का कहना है कि वह जानवरों को भूसा डाल रही थी। तभी सरोज ने कमरा बंद करके खुद पर तेल डाला और बच्चे को लेकर आग लगा ली। उधर, पुलिस का कहना है कि शादी को आठ साल हुए थे। मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ेंः जालौन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा बाल-बाल बचा