Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

पंजाब में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड हमला करने वाला एक आतंकी गिरफ्तार, अब दूसरे की तलाश तेज

प्रेस कांफ्रेंस में एक हमलावर की गिरफ्तारी की जानकारी देते पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह।

समरनीति न्यूज, डेस्कः पंजाब के अमृतसर निरंकारी डेरे पर ग्रेनेड हमला करने वाले दो आरोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की पहचान हो गई है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

दूसरे आतंकी का नाम अवतार सिंह, तलाश तेज 

बताया जाता है कि पकड़ा गया हमले के आरोपी की पहचान बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है जो कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का सदस्य है। इसकी जानकारी खुद पंजाबके मुख्यमंत्री कैप्टल अमरिंदर सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया है कि दूसरे की तलाश जारी है। दूसरे हमलावर का नाम अवतार सिंह है। मुख्यमंत्री कैंप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से एक आतंकवादी घटना है। इसका मास्टर माइंड पाकिस्तान में बैठा है।

ये भी पढ़ेंः अमृतसर में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हमला, 3 की मौत और 20 घायल, दिल्ली में हाईअलर्ट 

ये भी पढ़ेंः अमृतसर में ग्रेनेड हमला करने वाले की जानकारी देने वाले को 50 लाख देगी पंजाब सरकार