Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

अपडेटः उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाया

In Unnao, gangrape victim burnt by kerosene by accused

समरनीति न्यूज, उन्नावः हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी का दर्द लोग भूले भी नहीं थे कि अब उन्नाव में फिर एक गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। घटना गुरुवार सुबह की है। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली गैंगरेप पीड़िता गुरुवार सुबह खेत जा रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने पीड़िता को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने उसपर गैंगरेप का मुकदमा वापस लेने का दवाब बनाया। पीड़िता को कानपुर रेफर कर दिया गया है।

रायबरेली जिले में दर्ज हुआ था गैंगरेप का मामला

बताते हैं कि पीड़िता के विरोध करने पर दोनों युवकों ने पीड़िता पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग की लपटों से घिरी युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों का ध्यान गया तो दौड़कर वहां पहुंचे। लोगों ने आग बुझाई और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थाना बिहार के कोतवाली प्रभारी अजय त्रिपाठी ने मामले की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को भी दी। इसके बाद पूरा पुलिस महकमा हिल गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जबकि बाकी फरार हैं।

ये भी पढ़ेंः महिला डाक्टर से गैंगरेप-मर्डरः मां बोली-आरोपियों को जिंदा जलाओ, वकील बोले-नहीं लड़ेंगे केस

अपर एसपी विनोद पांडे ने बात करने पर बताया कि एक युवती को जलाने का मामला सामने आया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि पीड़िता के गांव के रहने वाले दो युवक शुभम और शिवम 12 दिसंबर 2018 को युवती को अगवा करके रायबरेली जिले के लालगंज कस्बा ले गए थे। वहां दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। मामले में पीड़िता की ओर से रायबरेली के लालगंज में दोनों युवकों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। दोनों युवक पीड़िता के ही गांव के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ेंः सपा विधायक की गुंडागर्दी, गैंगरेप पीड़िता के पिता से कहा कि मुकदमा वापस ले नहीं तो…

पीड़िता ने दिए यह बयान

उधर, सूत्रों का कहना है कि पीड़िता ने सुमेरपुर अस्पताल में दिए बयान में कहा कि वह गौरा मोड़ के पास पहुंची तो पहले से मौजूद गांव के गैंग रेप के दोनों आरोपी शुभम त्रिवेदी व शिवम त्रिवेदी ने अपने अन्य रिश्तेदारों व साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे व चाकू से हमला किया। इसके बाद उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों के वहां आने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने पीड़िता को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जिला अस्पताल में उसकी स्थिति गंभीर बनी रही। इसके बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है।