Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

12 साल बाद ठीक उसी जगह मिली जीजा के हाथों मौत, जहां खुद ने किया था साले का कत्ल

सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव जिले में हत्याकांड का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक की उसी के जीजा ने पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। खास बात यह है कि इस युवक की हत्या उसकी जीजा ने ठीक उसी जगह पर की जहां पर, खुद मरने वाले ने अपने साले की 12 साल पहले कत्ल किया था। मृतक अपने साले के कत्ल के आरोप में कुछ ही दिन पहले जेल से छूटा था। इसके बाद यह वारदात हुई। फिर उसी जगह पर वही हालात बने, ऐसा लगा जैसे वक्त खुद लौट आया हो। हालांकि पुलिस ने अब हत्यारोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस ने हत्यारोपी  व उसके साथी को किया गिरफ्तार  

बताया जाता है कि उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर में हत्या की यह वारदात हुई। खुद जिले के पुलिस कप्तान एमपी वर्मा ने हत्या का खुलासा किया और बताया कि गांधीनगर का रहने वाला नारायण कुछ समय पहले ही अपने साले की हत्या करने के बाद जेल से छूटा था। उसका अपने जीजा सतीश से कुछ विवाद चल रहा था और इसी को लेकर दोनों में काफी रंजिश सी थी।

कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था मृतक  

जीजा ने ईंटों से कुचलकर बड़ी ही बेरहमी से अपने साले नारायण की हत्या कर दी। बताया जाता है कि हत्या की यह वारदात उसी जगह पर हुई, जहां मृतक ने लगभग 12 साल पहले अपने साले का इसी तरह कत्ल किया था। पुलिस ने हत्यारोपी सतीश के साथ उसके एक साथी रमजाने को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि जीजा सतीश ने अपनी बेटी की शादी कहीं तय कर दी थी और साले को इससे ऐतराज था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और आखिरकार हत्या की वजह बन गया।

ये भी पढ़ेंः मां ने ही 3 माह के बीमार बच्चे को ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से फेंका, फिर शोर मचाया बच्चा गायब, ऐसे सामने आया खौफनाक सच..