Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

उन्नावः 64 के हुए सांसद साक्षी महाराज सिक्कों पर तौले गए

In Unnao MP Sakshi Maharaj Weighed with coins On 64th birthday

समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज विकासखंड मुख्यालय परिसर में रविवार को सांसद साक्षी महाराज का उनके समर्थकों ने 64वां जन्मदिन मनाया। साथ ही सुंदरकांड का पाठ कराते हुए सांसद साक्षी महाराज को लड्डू व सिक्कों से तराजू में तौला गया। जनता के बीच उन्होंने केक काटा। ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने उनको प्रतीक चिह्न भेंट किया। ब्लाक प्रमुख ने सांसद से 11 किलो का केक काटवाकर उनको बधाई दी। इसके बाद लैकपैड चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, ब्लाक प्रमुख अरूण सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने सासंद साक्षी महाराज को वजन के हिसाब 85 किलो के सिक्कों और लड्डूओं से तराजू में तोला।

In Unnao MP Sakshi Maharaj Weighed with coins On 64th birthday

विपक्ष पर लगाया हिंदू-मुस्लिम को लड़वाने का आरोप

सांसद साक्षी महराज ने इस मौके पर कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी पार्टियां भ्रांतियां फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। कहा कि विपक्ष को देश की नहीं, बल्कि वोट की चिंता है। कहा कि विपक्ष इस वक्त हिंदू और मुसलमानों को आपस में लड़वाकर अपना फायदा देख रहा है।

ये भी पढ़ेंः उन्नाव में भाजपा की जागरुकता रैली में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत 

साक्षी महाराज ने कहा कि फारुख अब्दुल्ला जैसे लोग कहते थे कि नरेंद्र मोदी चाहे 10 बार प्रधानमंत्री बन जाएं, लेकिन 370 नहीं हटा सकते, लेकिन मोदी जी ने दूसरी ही बार में 370 हटाकर दिखा दिया। साक्षी महाराज ने हैदराबाद एआइएमआइएम के सासंद ओवैसुद्दीन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह क्यास लगा रहे थे कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा। आज राम मंदिर बनने जा रहा है। कहा कि माया, ममता, अखिलेश, केजरीवाल और प्रियंका गांधी लोगों में सीएए के नाम पर भ्रम फैला रही हैं।

ये भी पढ़ेंः यूपीः पंजाब की महिला कांग्रेस सांसद को भेजता था अश्लील मैसेज-पोर्न वीडियो, पुलिस के हत्थे चढ़ा