Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

ईवीएम गड़बड़ी के बीच कैराना-नूरपुर उप-चुनाव जारी, विपक्ष हमलावर

मतदान में वोट डालने को खड़ीं महिलाएं।

विपक्ष ने लगाया जानबूझकर मशीनों में गड़बड़ी कराने का आरोप  

लखनऊः  राजनीतिक हल्के में खास मायने रखने वाले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। यह शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए उमड़ रहे हैं।

फिलहाल चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। कहीं किसी तरह के बवाल की कोई सूचना नहीं है। लेकिन ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर जरूर लोग थोड़ा परेशान नजर आए। दूसरी ओर चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि कोई गड़बड़ी न की जा सके। इस दौरान सुरक्षाबल हर किसी आने-जाने वाले पर पैनी नजर रख रहे थे।

आरएलडी की उम्मीदवार बोलीं, नहीं बदली  गईं गड़बड़ मशीनें   

आरएलडी उम्मीदवार तवसुम हसन।
कैराना उप चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार मृगांका सिंह।

राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने भी अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद आरोप लगाया कि मशीनों से छेड़छाड़ कीजा रही है। ़

कहा कि मुस्लिम और दलित बहुल्य क्षेत्रों में खराब मशीनों को नहीं बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) यही सोच रहे हैं कि ऐसा करके चुनाव जीत सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। कहा कि जनता उनके साथ है और हर हाल में जीत उनकी ही होगी।

राजेंद्र चौधरी ने लगाया मशीनों से छेड़छाड़ का आरोप

सपा नेता राजेंद्र चौधरी।

ईवीएम मशीन की खराबी की शिकायतें मिलने लोगों में नाराजगी देखने को मिली। विपक्ष ने जमकर हमला बोला है। सपा के गद्दावर नेता राजेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया है कि नूरपुर में करीब 140 ईवीएम खराब हो गई हैं।

चौधरी ने आरोप लगाया है कि ऐसा ईवीएम से छेड़छाड़ होने के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि कैराना से भी ऐसी जानकारी मिल रही है। कहा कि वे (भाजपा) फूलपुर और गोरखपुर में हुई करारी हार के बाद अब हर कीमत पर जीतना चाहते हैं।