Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

खुद बुलेरो चलाकर पुल पर पहुंची सपा नेत्री ने नदी में लगाई छलांग, अब मौत से लड़ रही जंग

समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। एक सपा नेत्री नदी से कूदकर जान देने का प्रयास किया है। हालांकि समय रहते एक युवक ने उसे नदी से निकाल लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान अंदरूनी चोट की वजह से सपा नेत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, घटना की जानकारी होने पर लोग स्तब्ध हैं।

ये भी पढ़ेंः दिनदहाड़े बदमाशों ने प्रधान पति को मंदिर परिसर में गोलियों से भूना, वारदात से इलाके में दहशत

बताया जाता है कि सपा नेत्री रूबी राजपूत आज शाम ईशान नदी के पुल पर पहुंची। वह खुद बुलेरो चलाकर पहुंची इस सपा नेत्री ने गाड़ी को किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद उतरकर पुल के किनारे रेलिंग पर आकर नीचे झांका। नीचे कुछ बच्चे नदी में सिक्के तलाश कर रहे थे।

घटना का कारण अबतक नहीं पता  

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता सपा नेत्री रूबी ने नदी में छलांग लगा दी। नीचे नदी में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद लोगों का ध्यान उधर गया तो एक युवक ने नदी में छलांग लगाकर सपा नेत्री को पानी से निकाला और नदी के किनारे ले जाकर लिटाया।

ये भी पढ़ेंः गंगा नहाने गए दो सगे भाई व भांजा डूबे, तलाश के बाद एक का शव मिला और दो लापता

तबतक बाकी लोगों की भी भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सपा नेत्री को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान सपा नेत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि अंदरूनी चोटों की वजह से हालत गंभीर है। घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। उधर, पुलिस का कहना है कि सपा नेत्री ने किन कारणों से यह कदम उठाया है, इसकी जांच की जा रही है। कहा कि अभी सपा नेत्री बेहोश हैं। होश में आने पर ही जानकारी की जा सकेगी।