Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Covid-19: यूपी के इस शहर में 15 दिन के लिए लाॅकडाउन लगा

Kovid-19- 15 days lockdown again in this city of UP
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्कः अनलाॅक में लोग कोरोना वायरस के संकट को उतनी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जितना लेना चाहिए। शायद यही वजह है कि देश के दूसरे राज्यों की तरह यूपी में भी लगातार कोरोना पाॅजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में युपी के एक जिले में जिलाधिकारी को लाॅकडाउन लगाना पड़ा। इस जिले में 15 दिन का लाॅकडाउन लगाया गया है। इसकी जानकारी खुद जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता में दी है। हम बात कर रहे हैं यूपी के मऊ जिले की। बताया जाता है कि जिले में अबतक 65 मरीज मिल चुके हैं।

प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ने दी जानकारी

आज रविवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया है कि जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में देखने को मिल रहा है कि लोग बचाव के उपायों को लेकर गंभीर नहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः कानपुरः बदमाशों को मुखबरी के शक में थानाध्यक्ष निलंबित, अब STF कर रही पूछताछ, 8 पुलिस कर्मियों की शहादत का मामला

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में 15 दिन तक लाॅकडाउन रहेगा। इस दौरान नगर क्षेत्र में 5 किराना की और 5 ही मेडिकल की दुकानें सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और पाॅजिटिव केस लगातार बढ़े हैं। साथ ही ठेलों पर सब्जियां बिक्री की भी छूट है। बताते दें कि मऊ से पहले बलिया जिले में भी लाॅकडाउन लगाया गया था।

ये भी पढ़ेंः अपडेटः बांदा की बड़ी खबरः अस्पताल की नर्स रेलवे कर्मी पति समेत कोरोना पाॅजिटिव, स्टेशन-अस्पताल दोनों सील