Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सपाईयों पर लाठीचार्ज, पालिकाध्यक्ष-जिलाध्यक्ष समेत 39 को जेल

Lathicharge on SPOs in Banda, 39 including Municipality-District President jailed

समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को धरना दे रहे सपाइयों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई सपाइयों को चोटें लगीं। नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, बीपी यादव और मौजूदा अध्यक्ष रामकरन सिंह यादव पर भी पुलिस की लाठियां बरसीं। इनके साथ कुल 39 सपाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Lathicharge on SPOs in Banda, 39 including Municipality-District President jailed

39 सपाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार करके महामारी अधिनियम, शांतिभंग और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में जेल भेज दिया। इसके अलावा लगभग 100 सपाइयों की सांकेतिक गिरफ्तारी की गई। बाद में उनको रिहाई दे दी गई। बताया जाता है कि शहर के अशोक लाट के नीचे धरना दे रहे सपाई बड़ी संख्या में इकट्ठा थे। सपाई नारेबाजी करते हुए धरना दे रहे थे। नारे सरकार के खिलाफ थे।

Lathicharge on SPOs in Banda, 39 including Municipality-District President jailed

बहरहाल, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे और ज्ञापन देने को कहा। अधिकारियों में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल, सीओ सिटी, एसडीएम शामिल थे। तभी सपाईयों ने नारेबाजी तेज कर दी। दरअसल, सपा नेता प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सरकारी की नीतियों के साथ बांदा में होने वाले अवैध खनन और दूसरी समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

Lathicharge on SPOs in Banda, 39 including Municipality-District President jailed

बताते हैं कि पुलिस ने शुरू में हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को भगाना चाहा, लेकिन सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से अपशब्द बोल दिए, इसी से बात बिगड़ गई।

ये भी पढ़ें : बांदा में नाबालिग दलित लड़की से घर से खींचकर रेप, राजनैतिक दवाब में 12 दिन बाद FIR 

फिर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। नेताओं को भी पिटाई झेलनी पड़ी। कई सपाइयों को चोटें भी आई हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष रामकरन यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित 25 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया है। इस दौरान ओमनारायण त्रिपाठी विदित, महेंद्र यादव, मुकेश गहलोत, रामकिशुन यादव, जगरूप यादव, मुशीर अहमद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Update : बांदा की बड़ी खबर : आयुक्त को हुआ कोरोना, 56 और नए मरीज मिले