Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

जम्मू कश्मीर में 67 साल बाद सभी संवैधानिक भवनों पर लहराया तिरंगा, राज्य का झंडा हटा..

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद श्रीनगर के सिविल सचिवालय भवन पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने लगा है। राज्य का झंडा अब वहां से हटा दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी हुईं फोटों में जम्मू-कश्मीर के सिविल सचिवालय भवन के उपर तिंरगा झंडा लहराता दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि बीते दिनों केंद्र सरकार ने धारा-370 हटा दी थी जिसके बाद से जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित राज्य बन गया है। इसके साथ ही लद्दाख को भी जम्मू-कश्मीर से अलग करते हुए केंद्र शासित राज्य बना दिया गया है।

67 साल बाद लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज    

अब लद्दाख भी अलग केंद्र शासित राज्य बन गया है। इसे लेकर लद्दाक के लोगों को हाल में जश्न मनाते हुए भी देखा गया है। बता दें कि सरकार के इस फैसले का देशभर ने स्वागत हुआ था। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीध्वज तिरंगा 67 साल बाद रविवार को सचिवालय समेत राज्य की सभी संवैधानिक संस्थानों की इमारतों पर लहराने लगा है। धारा-370 हटने के बाद राज्य के ध्वज की अहमियत खत्म हो गई है और इसीलिए उसे उतार दिया गया है। इससे पहले धारा-370 के विशेष प्रावधानों के तहत् जम्मू-कश्मीर में अलग निशान और अलग विधान लागू था।

ये भी पढ़ेंः कश्मीर का कलंक मिटा#370, हम कश्मीर के, कश्मीर हमारा..

ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के बेटे व कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने भी धारा 370 हटाने का किया स्वागत