Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

विदेश नहीं भाग पाएंगे एनआरआई दूल्हे, 48 घंटे में कराना होगा शादी का रजिस्ट्रेशन 

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी।

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भारत में शादी करके विदेश भाग जाना अब एनआरआई दुल्हों के लिए आसान नहीं होगा। अब ऐसे एनआरआई दूल्हों को शादी करने के 48 घंटे के भीतर शादी का रजिस्ट्रेशन यानी पंजीकरण कराना जरूरी होगा। अगर वे (एनआरआई दूल्हे) ऐसा नहीं करते हैं तो उनके वीजा और पासपोर्ट जारी नहीं होंगे। ये जानकारी खुद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने एक प्रेसकांफ्रेस के दौरान दी।

बिना रजिस्ट्रेशन विदेश जाने की कोशिश की तो नहीं जारी होंगे वीजा-पासपोर्ट 

मंत्री ने कहा है कि सरकार इस मामले में पूरी गंभीरता से कदम उठा रही है और अबतक ऐसे मामलों में पांच एनआरआई के पासपोर्ट जब्त भी किए गए हैं। कहा कि एनआरआई दूल्हों का भारत में शादी करके विदेश भागने के मामलों पर अंकुश लगाने को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय भी मिलकर काम कर रहे हैं।

अबतक ऐसे मामलों में पांच लोगों के पासपोर्ट जब्त कर चुकी है केंद्र सरकार  

मंत्री ने बताया कि तीनों मंत्रालयों के सचिवों की एक समिति बनाई गई है जो ऐसे मामले की किसी भी शिकायत पर कार्रवाई तय करती है। मंत्री ने इस दौरान जानकारी दी कि यौन उत्पीड़न के मामलों में दोषियों को जल्द सजा हो सके, इसके लिए चंढीगढ़ में फोरेंसिक प्रयोगशाला की शुरूआत कर दी गई है। कहा कि जल्द ही भोपाल, चैन्नई, गुवाहटी, मुंबई और पुणे में भी ऐसी प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

मंत्री ने बताया कि पुलिस में महिलाओं की 33 फीसदी आरक्षण की दिशा में काम चल रहा है। इस मामले में 17 राज्यों और केंद्रशासितों ने अपनी सहमति दी है। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय महिला नीति, प्रधानमंत्री मातृ वनंदना, ई-बाक्स, शी-बाक्स तथा 181 महिला हेल्पलाइन आदि योजनाओं के बारे में भी बात की।