Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में व्यापार मंडल पदाधिकारियों का भव्य शपथ समारोह

Oath administered to Board of Trade officials in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में नगर पालिका परिषद के पास स्थित मंडपम सभागार में गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी सम्मेलन और नगर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्र का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। 84 किलो की फूलों की माला पहनाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भव्य समारोह के बीच उद्योग व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित नगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर पद भार ग्रहण कराया।

चारुचंद खरे वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चारु चंद्र खरे को राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कमलेश गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल को आगे बढ़ाने के लिए यहां के व्यापारियों की अहम भूमिका रही है।

Oath administered to Board of Trade officials in Banda

कई सदस्यों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां

कहा कि हम चाहे जिस दल में हों, सबसे पहले व्यापारी हैं। देश और प्रदेश का व्यापारी ही उनके लिए सर्वोपरि है। प्रदेश महामंत्री डा दिलीप सेठ व राजेंद्र गुप्ता समेत पूर्व सांसद व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैंरो प्रसाद मिश्र, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, प्रभा गुप्ता, संतोष गुप्ता ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ ने की।

ये भी पढ़ेंः ‘समरनीति न्यूज’ खबर का असर, संत तुलसी पब्लिक स्कूल पर छापा, BSA बोले, करेंगे सख्त कार्रवाई

आज शपथ लेने वालों में नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता समेत मंत्री प्रेम गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल उत्तम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सेठ, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष दिलीप जैन, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री श्रीकृष्ण गुप्ता, मंत्री सौरभ लक्षकार, मंत्री अंकुर गुप्ता, मंत्री संदीप गुप्ता, मंत्री कृष्ण प्रकाश गुप्ता बल्लू, संगठन मंत्री संजय गुप्ता, संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार छोटा, प्रचार मंत्री अखिलेश कुमार और आडिटर मिंटू शामिल रहे। इसके अलावा मनोनीत सदस्यों में राहुल सिंह, उपाध्यक्ष अनिल चैरसिया, उपाध्यक्ष शिव शंकर भोले, मंत्री अशफाक अहमद, संगठन मंत्री चंद्रमोहन और विधिक सलाहकार कृष्ण मोहन शामिल रहे।

ये भी पढ़ेंः ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय पहुंचे UPCLDF चेयरमैन (राज्य मंत्री स्तर) वीरेंद्र तिवारी से खास बातचीत