Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

Covid 19 : पदम विभूषण जगदगुरू रामभद्राचार्य को भी कोरोना, PGI में भर्ती

Padma Vibhushan Rambhadracharya gets corona virus, admitted to PGI in Lucknow

समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : बुंदेलखंड से कोविड-19 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पदम विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य को कोरोना हो गया है। उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आ गई है। इसके बाद उनको तत्काल इलाज के लिए लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया है। वहीं तुलसी पीठ को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं धार्मिक नगरी चित्रकूट में लोग संत रामभद्राचार्य को लेकर चिंतित हैं।

बुखार की शिकायत पर हुई थी जांच

बताया जाता है कि पदम विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य को बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उनका सैंपुल लिया गया। लखनऊ से शुक्रवार रात उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसके बाद धर्मनगरी में खलबली मच गई।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

जगतगुरु को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ पहुंचाया गया। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मझगंवा एसडीएम हेमकर धुर्वे ने बताया है कि जगदगुरु की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जानकीकुंड स्थित तुलसी पीठ को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। बताया कि रामभद्राचार्या के करीबी युवराज रामचंद्र दास समेत कई अन्य नजदीकी लोगों का सैंपुल लिया गया है। तुलसी पीठ प्रांगण को सैनिटाइज कर दिया गया है। वहीं कांच मंदिर को भी कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आने वाले बाकी लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Covid-19 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को कोरोना