Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा प्रेम में बागी विधायक आदिती को कांग्रेस ने थमाया नोटिस

Party gives show cause notice to Congress MLA Aditi Singh

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनीं पार्टी की बागी विधायक आदिती सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में पार्टी के बहिष्कार के बावजूद आदिती उसमें न सिर्फ शामिल हुईं, बल्कि अपने विचार भी वहां रखे। भाजपा ने भी कांग्रेस विधायक पर मेहरबानी दिखाई और उनको स्काट के साथ ही विशेष सुरक्षा भी मुहैया कराई है।
अब कांग्रेस के अजय लल्लू ने शुकवार को अदिति की विशेष सत्र में उपस्थिति को अनुशासनहीनता करार देते हुए उनके जवाब देने को कहा है।

दो दिन में मांगा नोटिस पर जवाब

बताते हुए उनसे जवाब मांगा है। साथ ही आदिती को दो दिन की समयसीमा जवाब देने को दी गई है। दो दिन में अगर बागी कांग्रेस विधायक आदिती जवाब नहीं देती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति के बागी रुख के चलते उनके घर के बाहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। साथ ही हंगामा करते हुए कार्यकर्ताओं ने विधायक से इस्तीफा देने की मांग की।

कांग्रेस विधायक में भाजपा प्रेम

बताते चलें कि रायबरेली सदर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतीं आदिती सिंह के बीते दिनों से तेवर बदले से हैं। उनका भाजपा प्रेम बार-बार खुलकर सामने आता रहा है। बुधवार को उन्होंने अपनी ही पार्टी को झटका देते हुए कांग्रेस के सदन बहिष्कार के फैसले के विरुद्ध जाते हुए सत्र में जाकर हिस्सा लिया। हांलाकि, अपने भाजपा प्रेम को कांग्रेस विधायक द्वारा देश प्रेम बताया जा रहा है। इतना ही नहीं वह खुद को कांग्रेस नहीं, बल्कि रायबरेली का विधायक बताने लगी हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि उनके तेवर किस और इशारा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः मायावती को बड़ा झटकाः राजस्थान में बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल