Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुरः महिला की मौत के बाद जागी पुलिस, एनकाउंटर कर गिरफ्तार किए दो आरोपी

kanpur police encounter

समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपियों द्वारा पीड़िता की मां व मौसी पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक महिला की मौत के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई। दोनों आरोपियों परवेज और मोहम्मद आबिद को एनकाउंटर करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैर में पुलिस की गोली भी लगी है। यह एनकाउंटर चकेरी पुलिस के साथ जाजमऊ क्षेत्र में बीती रात हुआ है। बताते हैं कि पुलिस ने दोनों शातिर फरार आरोपी पुलिस पार्टी पर गोली चला रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो धड़ाम हो गए।

कुल 12 आरोपियों में अबतक 5 ही पकड़ में

अब पुलिस अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बताते चलें कि बीते शुक्रवार को छेड़छाड़ पीड़ित किशोरी की मां ने आरोपियों के हमले में घायल हालत में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं पीड़िता की मौसी की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

प्रतिकात्मक फोटो।

शुक्रवार को घायल महिला ने तोड़ दिया दम

बताते चलें कि चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ में रहने वाले एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी से 2018 में क्षेत्र के दबंगों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के महफूज, मो आबिद, परवेज उर्फ मिंटू, जावेद तथा महबूब ने गैंगरेप का प्रयास किया था। किसी तरह पीड़िता बच गई थी। पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ चकेरी थाने में छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था।

Four policemen in charge, one police station and 3 outpost incharge line in Banda, four more replaced
सांकेतिक फोटो।

हाल ही में आरोपी जमानत पर छूटकर आए हैं। इसके बाद से ही आरोपी पीड़िता की मां को मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहे थे।

ये भी पढ़ेंः पिता करता था महिलाओं से छेड़छाड़, बेटे ने रिपोर्ट लिखाकर भिजवाया जेल

चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद पीड़िता की मां की मामले को हल्के में लिया। इससे आरोपियों का दुस्साहस बढ़ गया और बीती 9 जनवरी को आरोपियों ने गुंडों के साथ पीड़िता के घर में घुसकर उसकी मां और मौसी पर जानलेवा हमला कर डाला।

जमानत पर छूटने के बाद दोबारा की वारदात

चापड़ से दोनों महिलाओं की जान लेने का प्रयास किया। पीड़िता की मां को हैलट और मौसी को चकेरी में ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह पीड़िता की मां ने दम तोड़ दिया था। मौसी अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। मामले में पुलिस ने अबतक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 7 आरोपी अब भी फरार हैं। बताते हैं कि एसएसपी ने ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं।

ये भी पढ़ेंः 29 साल छोटे प्रेमी के प्यार में हद से गुजरी 55 साल की महिला, हर सितम सहकर रिश्ते पर लगवाई सामाजिक बंधन की मुहर