Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

चिल्ला पुल पर स्कार्पियों से पकड़ी गई नगदी, जवाब न मिलने पर सीज

सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः चिल्ला थाना क्षेत्र में एक स्कार्पियों गाड़ी से फ्लाइंग स्क्वायड की टीम द्वारा नगदी पकड़ी गई है। गाड़ी में टीम में इंस्पेक्टर विनोज सिंह ने कहा कि चेकिंग के दौरान गाड़ी से 1,65,500 नगद बरामद किया गया। गाड़ी का चालक इस पैसे के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। उन्होंने बताया कि सही जानकारी नहीं मिलने के कारण इस पैसे को सीज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में फ्लाइंग स्क्वाएड ने 34 लाख की नगदी पकड़ी, जांच-पड़ताल के बाद छोड़ा

बताते चलें कि इस वक्त जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। वाहनों की चेकिंग के दौरान यह देखा जा रहा है कि कहीं किसी गाड़ी में कोई कैश लेकर तो नहीं जा रहा है। बड़ा कैश होने पर संबंधित जानकारी ली जाती है। कैश के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही छोड़ा जाता है। अगर कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है तो कैश जब्त कर लिया जाता है।