Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदाः ADG प्रेम प्रकाश बोले, चौराहों पर जल्द दिखेंगे इलेक्ट्रानिक सिग्नल

adg prayagraj jon prem prakash in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने बुधवार को बांदा पुलिस लाइन और मटौंध थाने का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ डीआईजी दीपक कुमार और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा भी मौजूद रहे। बताते हैं कि एडीजी मंगलवार रात को ही बांदा पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने बांदा में अलीगंज चौकी का भी निरीक्षण किया। आज बुधवार को एडीजी ने बांदा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। वहां सरकारी अभिलेख, मालखाना और मेस की व्यवस्था देखी।

डीआईजी दीपक कुमार के साथ चर्चा भी की

इस बीच डीआईजी दीपक कुमार से चर्चा भी करते रहे। पुलिस कर्मियों से एडीजी ने उनकी समस्याओं को लेकर भी बातचीत की। साथ ही बांदा की यातायात व्यवस्था पर बड़ी बात कही। कहा कि जल्द ही शहर के मुख्य चौराहों पर इलेक्ट्रानिक सिग्नल देखने को मिलेंगे।

adg prayagraj jon prem prakash in Banda

बांदा की यातायात व्यवस्था में होगा सुधार

इस दौरान उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही बांदा में इलेक्ट्रानिक सिग्नल मुख्य चौराहों पर नजर आने लगें। नियम तोड़ने पर पहले पुलिस के चालान काटे जाएंगे। बाद में जनता की बारी आएगी। ताकि लोग समझ सकें कि पुलिस भी यातायात नियमों की अनदेखी नहीं करती है। इसके बाद एडीजी सीधे मटौंध थाना रवाना हुए। वहां उच्चाधिकारियों ने थाने के कार्यालय का निरीक्षण किया। साफ-सफाई की व्यवस्था देखने के साथ ही अभिलेश भी देखे। बंदी गृह, हेल्प डेस्क के साथ-साथ मालखाना देखा। वहां हथियारों के रख-रखाव की व्यवस्था भी देखी। साथ ही थाना पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

adg prayagraj jon prem prakash in Banda

शिकायत निस्तारण पर बांदा पुलिस की सराहना

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि कई शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इनमें जन शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरपी, सैनिक सेल, एलआईयू, क्लब और एकाउंटेंट ब्रांच चेक की गईं। शिकायतों के निस्तारण की स्थिति देखी गई। अच्छी व्यवस्था पाई गई। शिकायतों का निस्तारण समय से हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः 7 डिप्टी एसपी बदले, लखनऊ-सीतापुर, बांदा-प्रतापगढ़ शामिल

एडीजी ने कहा कि आईजीआरएस और सीएम सेल से जो भी शिकायतें आई हैं उनमें बांदा जिला निस्तारण में हमेशा अव्वल रहा है। अब भी स्थिति अच्छी है। एकाउंट विभाग की कुछ शिकायतें मिली हैं। उनके बारे में पुलिस अधीक्षक और सीओ एकाउंट को निर्देशित कर दिया गया है। जिले की स्थिति बेहद अच्छी है। एडीजी ने कहा कि यहां मुख्य चौराहों पर इलेक्ट्रानिक सिगनल और साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। यातायात नियम तोड़ने वाले पुलिस कर्मियों पर पहले कार्रवाई होगी। इसके बाद पब्लिक के लोगों पर कार्रवाई होगी। जल्द ही सुधार मिलेगा। स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय एंटी रोमियो स्कवायड तैनात किए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः रणजीत बच्चन हत्याकांडः CCTV फुटैज-50 हजार ईनाम और पारिवारिक विवाद भी..