Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

वाराणसी में संत रविदास के दरबार में पहुंचीं प्रियंका गांधी ने टेका मत्था

priyanka gandhi in varanshi on sant ravidas jayanti

समरनीति न्यूज, वाराणसीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रविवार दोपहर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचकर संत रविदास के दरबार में मत्था टेका। वहां संत रविदास के दर्शन के साथ ही प्रियंका ने पूजन भी किया। इसके बाद लंगर छका। दरअसल, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रियंका गांधी वाड्रा एयरपोर्ट से निकलकर सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचीं। वहां उनकी जयंती के मौके पर पूजन करते हुए मत्था टेका। इस दौरान भीड़ को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

priyanka gandhi in varanshi on sant ravidas jayanti

प्रियंका ने दर्शन-पूजन के बाद लंगर भी छका

इस दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों में शामिल हुईं। हालांकि, प्रियंका गांधी के इस दौरे को गैरराजनीतिक बताया जा रहा है। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी के रविदास मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन की ओर से निर्मल चंद के साथ शमशेर सिंह दुल्लो ने उनका आगे बढ़कर स्वागत किया। संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रियंका गांधी ने वहां शीष झुकाए और मत्था टेका। उन्होंने पूजन के बाद वहां प्रसाद भी ग्रहण किया।

priyanka gandhi in varanshi on sant ravidas jayanti

भीड़ में सुरक्षा कर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत

मंदिर में मूर्ति की परिक्रमा करने के बाद बाहर निकलीं तो वहां कार्यकर्ता उनको देखने को उमड़ पड़े। इसके बाद वह वीआइपी हाल में बैठे अप्रवासियों से मिलने पहुंची। वहां काफी भीड़ हो गई। भारी भीड़ के बीच सुरक्षाकर्मियों को स्थिति नियंत्रित रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में संत निरंजनदास से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान प्रियंका ने आज सुबह ही सोशल मीडिया में संत रविदास को नमन करते हुए खुद के वाराणसी दौरे की जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ेंः जल्द बदलेगा ‘बस्ती’ जिले का नाम, ‘विशिष्ट नगर’ करने की तैयारी

ये भी पढ़ेंः महिला से हवस की ‘रिश्वत’, प्रधान समेत 13 को एड्स