Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अमीरों के होते हैं चौकीदार, गरीबों के नहीं

समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः बनारस की गंगा यात्रा पर निकली प्रियंका गांधी ने सफर के दूसरे पड़ाव सिरसा घाट पर लोगों को संबोधित करते हुए मोदी पर तंज कसा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को समर्थन देने की अपील की। कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने सिरसा घाट पर अपनी क्रूज बोट को छोड़ा और गेस्ट हाउस में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चौकीदार किसानों के नहीं बल्कि अमीरों के होते हैं।

पीएम मोदी के चौकीदार कैंपेन पर तगड़ा वार 

पीएम मोदी के चौकीदार कैंपेन पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी (पीएम मोदी) मर्जी अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे तो एक किसान ने कहा कि चौकीदार अमीरों के होते हैं, हम किसान तो अपने खुद चौकीदार होते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि 45 सालों में इतने कम रोजगार नहीं हुए जितने बीते 5 सालों में हुए। उन्होंने कहा कि देश इस समय संकट में है, इसलिए मुझे घर से बाहर निकलना पड़ा। लोगों से मतदान की अपील करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा- वोट देकर देश को और अपने आप को मजबूत बनाएं।

ये भी पढ़ेंः पुरखों की भूमि पर पूजन कर गंगा यात्रा पर निकलीं प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल..

सिरसा घाट क्षेत्र में प्रियंका गांधी बोट से उतरकर बाजार में शिवगंगा वाटिका गेस्ट हाउस पहुंची। यहां नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश संकट में है। देश चार पांच लोगों के हाथ मे गिरवी है। इस चुनाव में आप अपने और बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव कीजिये। कांग्रेस की सरकार को याद कीजिये। कांग्रेस को वोट कीजिये। राहुल गांधी के हाथ को मजबूत कीजिये। सिरसा में गंगा घाट पर पहुंचने के बाद 250 मीटर दूर गेस्ट हाउस तक उनके जाने के लिए प्रशासन की तरफ से एंबेसडर कार की व्यवस्था की गई थी, लेकिन वह घाट से गेस्ट हाउस के लिए पैदल ही निकल पड़ी।

तेज धूप-धूल और भीड़ के बीच से गेस्टहाउस पहुंचीं 

तेज धूप, धूल और भीड़ के बीच लोगों का अभिवादन करते हुए वह अपने गेस्ट हाउस पहुंची। इतना ही नहीं सिरसा बाजार में जनसंपर्क करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की परवाह न करते हुए प्रियंका गांधी पैदल निकल पड़ीं। एसपीजी की तरफ से फार्च्यूनर गाड़ी की व्यवस्था की गई थी। प्रियंका गांधी के साथ सैकड़ों की भीड़ उनके पीछे चल पड़ी है। घरों के सामने खड़ी महिलाओ व लड़कियों को गले लगाते हुए उनसे बात किया। कई बुजुर्ग लोगो से भी हाथ मिलाया। प्रियंका ने पूछा -आप अभी तक बेरोजगार क्यों प्रयागराज के दुमदुमा घाट पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी संग ट्विटर पर पूरी बीजेपी बनी चौकीदार..

स्टीमर से उतरकर गांव वालों से मिलीं। प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभा भी की। उन्होंने सभा को सम्बोधित किया। कहा कि सरकार बदलने के लिए चुनाव हो रहा है। आपका भविष्य बदलने के लिये चुनाव हो रहा है। राहुल गांधी के हाथ को मजबूत कीजिये। राजनीति में हाल ही में सक्रिय हुईं कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अपने पुरखों की धरती प्रयागराज से पार्टी के प्रचार का विधिवत आगाज किया। वह छह स्टीमार के काफिला के साथ प्रयागराज से वाराणसी तक की गंगा यात्रा पर हैं। इस दौरान वह गंगा नदी के तट पर गांव के लोगों के साथ संवाद भी कर रही हैं।