Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

..जब खतरनाक कोबरा से खेलीं प्रियंका गांधी, तो सपेरे भी रह गए अवाक और हुआ कुछ ऐसा..

समरनीति न्यूज, रायबरेलीः अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी ने क्षेत्र का दौरा किया। अपनी मां एवं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के क्षेत्र में पार्टी के प्रचार को पहुंची प्रियंका गांधी का यहां लोगों के साहसी अवतार देखा। इस दौरान प्रियंका सपेरों की बस्ती में गईं और वहां उनकी समस्याएं सुनीं। सबसे खास बात इस दौरान यह रही कि प्रियंका ने कई सांपों को अपने हाथों से उठाया और उनके साथ खेलती देखी गईं। यह वाक्या रायबरेली के राही ब्लाक के हंसा का पुरवा गांव का है।

प्रियंका की निडरता देख सपेरे भी स्तब्ध

वहां जिस तरह से प्रियंका गांधी ने सांपों को हाथ में उठा-उठाकर देखा, उससे खुद गांव के लोगों के साथ ही सपेरे भी स्तब्ध दिखाई दिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर लोग सांप का नाम सुनते डर से जाते हैं और उनके चेहरे में कहीं न कहीं डर के भाव उभरने लगते हैं लेकिन प्रियंका के चेहरे में डर का नामों-निशान नहीं था और बल्कि, वह बार-बार सांपों को हाथ में उठाकर देख रहीं थीं।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी ने बताई वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव न लड़ने की यह वजह..

प्रियंका की सुरक्षा में तैनात एसपीजी जवान भी थोड़े असहज नजर आए। इस दौरान जब प्रियंका ने कोबरा सांप को हाथ में उठाकर देखना शुरू किया तो सबकी सांसें थम सी गईं। प्रियंका ने कोबरा को उठाकर अपने पास खड़े एक पार्टी नेता की ओर बढ़ाया, यह देखकर सभी खिल-खिलाकर हंसने लगे। खुद प्रियंका भी खिल-खिलाईं। इसके बाद प्रियंका वहां लोगों की समस्याएं सुनने के बाद दूसरे क्षेत्रों में भी गईं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में प्रियंका गांधी ने 3 दिन में इतने घंटे की सिर्फ कार्यकर्ताओं से बात, फीडबैक लेकर दिल्ली रवाना